scorecardresearch
 

करीना कपूर ने मीरा राजपूत से पूछा तीसरे बच्चे का सवाल, शाहिद की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी

करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत 'व्हाट विमेन वांट' (What Women Want) में बातचीत के लिए एक साथ आई हैं. जिसका प्रोमो आउट हुआ है.

Advertisement
X
करीना-मीरा आईं साथ (Photo: Screengrab)
करीना-मीरा आईं साथ (Photo: Screengrab)

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत, टॉक शो 'व्हाट विमेन वांट' में एक खुलकर बातचीत के लिए साथ आ रही हैं. गुरुवार, 29 अक्टूबर को जारी किए गए नए प्रोमो में उनकी मजेदार बातचीत की झलक देखने को मिलती है, जिसमें करीना, मीरा को उनके तीसरे बच्चे के बारे में छेड़ती हुई नजर आती हैं.

उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि शाहिद के साथ करीना के पुराने रिश्ते को देखते हुए, लोगों में उन्हें एक साथ देखने को लेकर काफी एक्साइटेड है.

तीसरे बच्चे को लेकर छिड़ी बहस
बातचीत के दौरान, करीना ने मीरा से कहा, 'मुझे लगता है कि सब इस बात से बहुत एक्साइटेड हैं कि आप और मैं एक साथ सोफे पर बैठे हैं,' जिसे सुनकर शाहिद की पत्नी हंस पड़ीं. जब करीना ने उनसे पूछा कि उन्होंने अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह कौन सी सुनी है, तो मीरा ने जवाब दिया, 'यह कि मैं एक और बच्चे को जन्म देने वाली हूं.' करीना ने तुरंत उन्हें छेड़ते हुए कहा, 'हो सकता है...' जिस पर मीरा ने झट से जवाब दिया, 'बिल्कुल नहीं, हमारा परिवार पूरा हो चुका है.'

बातचीत तब और भी मजेदार हो गई जब मीरा ने करीना को बॉलीवुड स्टार कहकर उनकी तारीफ की. इस तारीफ पर करीना ने मजाक में कहा, 'हां, लेकिन मैं तो बस एक 'वॉनाबी' बॉलीवुड पत्नी हूं!" (I Am A Wannabe Bollywood Wife).

Advertisement

मीरा राजपूत की रिलेशनशिप सलाह
बातचीत के दौरान मीरा ने रिश्तों को लेकर कुछ काम की सलाह भी दी. उन्होंने बताया कि उनकी कई सहेलियां अक्सर उनसे कहती हैं कि उनके पति उन्हें चीजें दिलाने का वादा तो करते हैं, लेकिन हमेशा उसे पूरा नहीं करते. चीजों को आसान बनाने के लिए, उन्होंने सुझाव दिया कि कपल्स को हर साल की शुरुआत में उन चीजों की एक लिस्ट बना लेनी चाहिए जो वे चाहते हैं. यह सुनकर करीना जोर से हंस पड़ीं और कहा कि वह मीरा की इस सलाह को जरूर अपनाएंगी.

मीरा और करीना की शादी
शाहिद कपूर और करीना कपूर ने लगभग चार साल तक, 2004 से 2007 के बीच, एक-दूसरे को डेट किया था. बाद में, शाहिद ने 2015 में मीरा से शादी की, जबकि करीना ने 2012 में सैफ अली खान के साथ शादी के बंधन में बंधीं. करीना और सैफ के दो बेटे हैं - तैमूर और जहांगीर। वहीं, शाहिद और मीरा की एक बेटी मीशा और एक बेटा ज़ैन है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement