बनासकांठा
बनासकांठा (Banaskantha) भारत के राज्य गुजरात (Gujarat) का एक जिला है और इसका मुख्यालय पालनपुर (Palanpur) है. इस जिले का क्षेत्रफल 10,743 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
बनासकांठा जिले में 1 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha constituency) और 9 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक बनासकांठा की जनसंख्या (Population) 31 लाख से ज्यादा है. यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 290 लोग रहते हैं (Density). इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 938 है. इसकी 65.32 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. यहां के पुरुषों की साक्षरता दर 78.15 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 51.75 फीसदी है (Banaskantha literacy).
बनासकांठा जिले के रूप में 19वीं शताब्दी में आया है इसके पहले इसे कई अन्य नाम से जाना जाता रहा है. 13वीं शताब्दी में इसे चंद्रावती राज्य (Chandravati state) के अंतर्गत माना जाता था जो की परमार साम्राज्य का अंग था. बाद में, इस भूभाग के लिए मुगलो और मराठो में युद्ध हुए और यह पालनपुर रियासत के रूप में मराठों के पास चला गया, और उनके बाद इस पर अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया (History).
बनासकांठा अरावली श्रृंखला और काठियावाड़ प्रायद्वीप के बीच की निम्नभूमि पर स्थित है. इस जिले का मुख्यालय शहर भूतपूर्व पालनपुर रियासत की राजधानी था. पालनपुर अब कृषि उत्पादों के व्यापार और प्रसंस्करण का केंद्र है. यहां सड़क और रेल जंक्शन हैं साथ ही यह अपने हस्तशिल्प के लिए भी विख्यात है. बनासकांठा जिले का नाम पश्चिम बनास नदी पर रखा गया है.
गुजरात में रहने वाले इस समुदाय से जुड़ी लोककथा के मुताबिक, कभी सरानिया लोग मेवाड़ के महाराणा प्रताप की सेना के साथ घूमते थे. कहा जाता है कि उस समय पुरुष ढाल और तलवार जैसे हथियारों को धार देने का काम करते थे, जबकि महिलाएं सैनिकों का मनोरंजन करती थीं.
गुजरात के बनासकांठा में SOG ने नकली नोटों के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. कांकररेज तहसील के शिहोरी में छापेमारी कर दो आरोपियों को पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक, उनके कब्जे से 500 रुपये के नकली नोटों के रूप में करीब 2.38 लाख रुपये की फर्जी करेंसी बरामद हुई है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नकली नोट कहां से आए और इसके पीछे कितना बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है.
बनासकांठा जिले में शादी के नाम पर युवक को ठगने वाली कथित लुटेरी दुल्हन गैंग का हडाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है. शादी के लिए युवक से 1.50 लाख रुपये नकद और चांदी का मंगलसूत्र लिया गया, फिर उसके साथ मारपीट कर धमकाते हुए भगा दिया गया. शिकायत के बाद पुलिस ने कथित दुल्हन समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और सामान बरामद किया.
बनासकांठा में करंट लगने से दो सगी बहनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि लड़कियां अपने भाई के साथ सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पानी पीने पहुंची. जहां उन्होंने झूला देखा और झूलने वहां पहुंची. इतने में उन्हें जोर से करंट का झटका और दोनों की मौत हो गई.
लोकसभा चुनाव 2024 बेहद नज़दीक हैं. नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरा ज़ोर लगा रही है. वहीं, विपक्षी दल भी उलटफेर करने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. चुनाव से पहले गुजरात की बनासकांठा सीट पर क्या हैं सियासी समीकरण, वीडियो में जानिए. (रिपोर्ट: शक्तिसिंह राजपूत)
बनासकांठा में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए. बस में सवार कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि हादसे के वक्त ड्राइवर ने शराब पी हुई थी और वो मोबाइल से रील बना रहा था, जिसके चलते बस का संतुलन बिगड़ा और यह दुर्घटना हुई.
हादसा उस समय हुआ जब गलत साइड से आ रहे टैंकर चालक ने बस को टक्कर मार दी. इस हादसे में लग्जरी बस में सवार 20 लोग घायल हो गए और 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस से भाभर, थराद सहित आसपास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
गुजरात के बनासकांठा जिले के धानेरा तालुका में आस्था और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. पेगिया गांव की एक महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी अख्तरशा फकीर और उसके साथियों ने गर्भवती होने के बावजूद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका धर्म परिवर्तन कराया.
गुजरात के बनासकांठा में 30 साल की गर्भवती महिला ने तीन भाइयों और उनके चाचा पर बार-बार रेप, मारपीट, प्राइवेट वीडियो से ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी कहानी.
गुजरात के अमीरगढ़ और कांकरेज क्षेत्र में चांदीपुरा वायरस के कारण दो बच्चों की मौत हो गई है. अब तक इस वायरस से जुड़े 184 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें से जांच के बाद 35 मरीज चांदीपुरा वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.
गुजरात के बनासकांठा में साढ़े तीन महीने से लापता लैब्राडोर डॉग 'टाइगर' अचानक अपने होटल लौट आया. मालिक की आवाज सुनते ही वह रिक्शे से उतरकर दौड़ पड़ा. पालतू साथी की सुरक्षित वापसी पर होटल मालिक ने मां अंबाजी से की गई मन्नत पूरी करते हुए पूरे स्टाफ और टाइगर के साथ करीब 60 किलोमीटर की पदयात्रा कर मंदिर पहुंचकर दर्शन किए.
Banaskantha Palanpur Silver Coins: गुजरात के बनासकांठा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, जहां पालनपुर के मानसरोवर इलाके में फेंके गए एक मलबे के ढेर में अचानक चांदी के सिक्के मिलने का दावा किया गया.
गुजरात के बनासकांठा जिले के दांता सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है. ब्लड प्रेशर की मरीज महिला को एक्सपायर ग्लूकोज की बोतल चढ़ा दी गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. मामले में अस्पताल प्रशासन ने गलती स्वीकार कर नाइट ड्यूटी के डॉक्टर और नर्स के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.
बनासकांठा में हनी ट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 58 वर्षीय किसान को दोस्ती के जाल में फंसाकर लाखों रुपये की उगाही की गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच और एक स्थानीय पत्रकार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह से जुड़ी दो महिलाएं अब भी फरार हैं.
गुजरात के बनासकांठा जिले में अंबाजी के पास रिंछडी गांव के तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने तालाब में सुरक्षा इंतजामों की कमी को हादसे की वजह बताया है.
गुजरात के बनासकांठा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की गुमशुदगी की जांच के दौरान हैरान करने वाले खुलासे हुए। पुलिस जांच में मानव तस्करी, धोखाधड़ी और महिला के साथ गंभीर अपराध से जुड़े आरोप सामने आए हैं। मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.
गुजरात के बनासकांठा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की गुमशुदगी की जांच के दौरान हैरान करने वाले खुलासे हुए. पुलिस जांच में मानव तस्करी, धोखाधड़ी और महिला के साथ गंभीर अपराध से जुड़े आरोप सामने आए हैं. मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.
गुजरात एटीएस और बनासकांठा एसओजी ने डीसा से पाकिस्तान समर्थित गैंग से जुड़े वांटेड आरोपी बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की कश्मीरसिंह को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर पंजाब में ग्रेनेट सप्लाई और सुरक्षा एजेंसियों पर हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है. पूछताछ के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस को सौंपा जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के डीसा एयर बेस को देश की पश्चिमी सीमा सुरक्षा का मेन सेंटर बताया है. पाकिस्तान सीमा से सिर्फ 130 किमी दूर स्थित यह बेस लंबे समय से फाइलों में दबा रहा था. मोदी सरकार में इसे तेजी से पूरा किया गया. अब यह भारतीय वायुसेना का फॉरवर्ड बेस बनकर कच्छ क्षेत्र और जामनगर रिफाइनरी की सुरक्षा मजबूत कर रहा है.
बनासकांठा में 79 तोला सोना और 2 लाख रुपये लौटाने से बचने के लिए महिला की हत्या कर दी गई. आरोप है कि आरोपी ने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर तार से गला घोंटा और शव को जला दिया. पुलिस ने मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य फरार हैं.
बनासकांठा में कारोबारी की पत्नी शांतिबेन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. वह 23 मार्च की रात दूध लेने निकली थीं और लापता हो गईं. तीन दिन बाद उनका शव जली हालत में मिला. जांच में सामने आया कि फर्नीचर कारोबारी रेखा राठौड़ ने 79 तोला सोना और 2 लाख रुपये लौटाने से बचने के लिए साजिश रची.