scorecardresearch
 

Gen Z Instagram Hacks: परफेक्ट सेल्फी, फोटो डम्प्स... Gen Z ने बदल दिया इंस्टाग्राम कल्चर!

इंस्टाग्राम पर अब सिर्फ परफेक्ट सेल्फी और एडिटेड फोटोज का क्रेज नहीं है. जेन जी रियल मुमेंट्स, फोटो डम्प्स, प्राइवेट अकाउंट्स और रील्स के जरिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने का तरीका बदल रही है. जानिए, कैसे आज के जेन जी फॉलोअर्स से आगे बढ़कर अपनी असली जिंदगी, पर्सनल स्टाइल और दोस्तों के साथ बिताए पलों को अहमियत दे रहे हैं.

Advertisement
X
इंस्टाग्राम को कैसे बदल रही है जेन जी?
इंस्टाग्राम को कैसे बदल रही है जेन जी?

इंस्टाग्राम पर पहले जहां परफेक्ट सेल्फी, ध्यान से एडिट की गई फोटोज और पिक्चर परफेक्ट लाइफ दिखाने का ट्रेंड था, वहीं अब जेन जी इस कल्चर को बदल रही है. आज के युवा सिर्फ अच्छी फोटोज पोस्ट करने के बजाय अपनी असली जिंदगी, रैंडम मूमेंट्स और पर्सनल स्टाइल दिखाना भी पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं, कैसे जेन जी इंस्टाग्राम के इस्तेमाल का तरीका बदल रही है.

1. परफेक्ट फोटोज़ की जगह रियल मूमेंट्स

जेन जी के बीच अब हर फोटो को परफेक्ट बनाने का दबाव कम होता दिख रहा है. बिना फिल्टर वाली फोटोज, मेसी कमरे, खराब हेयर डे और रोजमर्रा के छोटे-छोटे पल भी पोस्ट किए जा रहे हैं. मकसद सिर्फ अच्छा दिखना नहीं, बल्कि अपनी रियल लाइफ दिखाना भी है.

2. फिंस्टा और प्राइवेट अकांउट्स का बढ़ता ट्रेंड

जेन जी के कई यूजर्स अपनी पब्लिक प्रोफाइल पर चुनी हुई फोटोज पोस्ट करते हैं, जबकि दोस्तों के लिए अलग प्राइवेट अकाउंट रखते हैं. इसे अक्सर फिंस्टा कहा जाता है. यहां बिना ज्यादा सोचे-समझे मीम्स, रैंडम सेल्फीज और पर्सनल अपडेट शेयर किए जाते हैं.

3. रील्स से बन रहे हैं नए ट्रेंड

डांस, कॉमेडी, GRWM यानी गेट रैडी विद मी और डेली लाइफ से जुड़े वीडियो इंस्टाग्राम कल्चर का अहम हिस्सा बन चुके हैं. जेन जी रील्स के जरिए नए ट्रेंड अपनाने के साथ खुद भी ट्रेंड शुरू कर रही है. मेटा और Ipsos की जून 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 89% जेन जी रोज रील्स देखती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  "हॉलीवुड के ये Gen Z स्टार, एक्टिंग से म्यूजिक तक मचा रहे धमाल

4. फोटो डम्प्स और कराउजल्स का क्रेज

अब एक ही परफेक्ट फोटो पोस्ट करने के बजाय कई फोटोज को एक साथ शेयर करने का ट्रेंड भी पॉपुलर है. फोटो डम्प्स में दोस्तों के साथ मस्ती, घूमने की फोटोज, खाने की फोटो और रैंडम मुमेंट्स शामिल होते हैं. वहीं, कराउजल्स में एक ही पोस्ट के जरिए कई फोटोज या जानकारी शेयर की जाती है. मेट्रीकूल की 2026 इंस्टाग्राम स्टडी के अनुसार, कराउज़ल्स को सिंगल फोटो पोस्ट के मुकाबले नौ गुना ज्यादा सेव किए गए.

5. फॉलोअर्स से ज्यादा अहम है अपना सर्कल

जेन जी के लिए इंस्टाग्राम पर ज्यादा फॉलोअर्स होना ही सब कुछ नहीं है.  क्लोज फ्रेंड्स स्टोरीज, प्राइवेट अकाउंट्स और छोटे ग्रुप में पोस्ट शेयर करना भी इस प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल का अहम हिस्सा है. यहां युवा हर पोस्ट को पब्लिक करने के बजाय अपनी बातें, मजेदार पल और पर्सनल अपडेट चुनिंदा दोस्तों के साथ शेयर करना पसंद करते हैं.

आज जेन जी के लिए इंस्टाग्राम सिर्फ अच्छी फोटोज पोस्ट करने या लाइक्स गिनने का प्लेटफॉर्म नहीं है. यहां वे अपनी पहचान दिखाती हैं, नए ट्रेंड शुरू करती हैं और अपने तरीके से लोगों से जुड़ती हैं. साफ है कि अब इंस्टाग्राम पर सिर्फ ये मायने नहीं रखता कि आप क्या पोस्ट कर रहे हैं, बल्कि यह भी कि आप खुद को किस तरह दिखाना चाहते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement