scorecardresearch
 

गुजरात में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा... हाइवे पर चल रही कार लबालब भरे नाले में जा गिरी, 4 लोगों की मौत

गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच खेड़ा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. खेड़ा-मातर हाइवे पर छह लोगों से भरी एक कार लबालब भरे नाले में जा गिरी. तेज बहाव में कार बह गई. इस दौरान चार लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

Advertisement
X
नाले में जा गिरी कार, 4 लोगों की चली गई जान. (Photo: Screengrab)
नाले में जा गिरी कार, 4 लोगों की चली गई जान. (Photo: Screengrab)

गुजरात में मानसून अब लोगों के लिए आफत भी बन रहा है. भारी बारिश के बीच खेड़ा जिले के मातर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां छह लोगों को लेकर जा रही कार पानी से लबालब भरे नाले में जा गिरी. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोगों को टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. कार में सवार लोग अहमदाबाद के रहने वाले थे. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये हादसा खेड़ा-मातर हाइवे पर मोतीपुरा गांव के पास हुआ. यहां छह लोगों को लेकर जा रही एक कार पानी से भरे नाले में जा गिरी. देखते ही देखते कार तेज बहाव में बहने लगी. कार में सवार सभी छह लोग अहमदाबाद के रहने वाले थे. बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव काफी तेज था. इसी दौरान कार उसमें गिरकर पलट गई.

kheda car falls into rain filled drain on highway four killed two rescued

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया.

यह भी पढ़ें: देर रात वो खौफनाक हादसा... उन्नाव में बुलेट समेत 20 फुट गहरे नाले में गिरे दो दोस्त, तड़पकर तोड़ा दम, नहीं पड़ी किसी की नजर

काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने कार तक पहुंचकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला. हालांकि, तब तक चार लोगों की डूबने से मौत हो चुकी थी. वहीं, दो लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही खेड़ा के एसपी विजय पटेल, डीएसपी कुणाल राठौड़, एसडीएम सूरज बारोट और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.

वहीं पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खेड़ा सिविल अस्पताल भेज दिया. प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश और नाले में तेज बहाव इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है. मानसून के दौरान गुजरात के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है. ऐसे में प्रशासन लगातार लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील कर रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement