खेड़ा
खेड़ा (Kheda) भारत के राज्य गुजरात (Gujarat) का एक जिला है. इसका प्रशासनिक मुख्यालय नडियाद में स्थित है. यह जिला गुजरात के पूर्वी हिस्से में स्थित है. इसकी सीमाएं पश्चिम में अहमदाबाद, उत्तर में गांधीनगर और अरवल्ली, पूरब में पंचमहल और वड़ोदरा और दक्षिण में आनंद से मिलती हैं. इसका क्षेत्रफल 3,953 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
खेड़ा जिले के अंतर्गत 1 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Parliamentary Constituency) और 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Assembly Constituency) आते हैं.
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक खेड़ा जिले की जनसंख्या (Population) 23 लाख है और यहां हर एक वर्ग किलोमीटर में 582 लोग रहते हैं. इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) प्रति 1000 पुरुष 940 महिला है. इस जिले की 82.65 फीसदी जनसंख्या साक्षर है, जिसमें पुरुष साक्षरता दर 91.31 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता 73.49 फीसदी है (Kheda Literacy).
खेड़ा जिले में कुल नौ प्रमुख नदियां हैं जिनका नाम माही, साबरमती, मेशवो, खारी, लूनी, वरासी, सेहर, वात्रक और शेधी है. माही नदी अपने बड़े हिस्से के लिए महिसागर नाम से प्रसिद्ध है जो थसरा तालुका के पास से गुजरती है (Rivers of Kheda).
इस जिले में, कपडवंज तालुका के कुछ क्षेत्र पहाड़ी हैं और शेष जिला की जमीन समतल है. यहां मुख्य रूप से रेतीली और काली मिट्टी पाई जाती है. काली मिट्टी में कपास की अच्छी फसल होती है. नदियों द्वारा निर्मित भूमि पर गेहूं की फसल होती है (Agriculture in Kheda).
नडियाद संतराम मंदिर और श्री माई मंदिर के लिए प्रसिद्ध है. यह मंदिर अपनी शानदार नक्कासियों के लिए चर्चित है. यह शहर सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मस्थल भी है. इस जिले के अन्य पर्यटक स्थलों में श्री मातर तीर्थ, बालासीनोर जीवाश्म पार्क, टिंबा तुवा और लसुंदरा, गलटेश्वर मंदिर, श्री स्वामीनारायण मंदिर, डाकोर आदि महत्वपूर्ण हैं (Tourist Places in Kheda).
खेड़ा जिले में क्राइम ब्रांच ने कमर्शियल गैस सिलेंडर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. नडियाद के पीज भागोल स्थित श्रीजी हॉल से चोरी हुए 16 सिलेंडर आरोपी के घर के छप्पर में छिपाकर रखे गए थे. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया और सिलेंडर बरामद कर लिए.
गुजरात के खेड़ा जिले में क्राइम ब्रांच ने कमर्शियल गैस सिलेंडर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 16 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए हैं.
गुजरात के खेड़ा जिले से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिस गुरु को समाज मार्गदर्शक मानता है, उसी ने अपनी ही छात्रा के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं.
गुजरात के खेड़ा स्थित चितलाव गांव से आई यह खबर सभ्य समाज के लिए गहरा सवाल खड़ी करती है. आरोपी शिक्षक शैलेश राठवा जिसकी जिम्मेदारी बच्चों का भविष्य संवारना थी. उसी ने एक मासूम छात्रा की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की. पीड़िता जब इसी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती थी तभी से शिक्षक की बुरी नजर उस पर थी.
त्रिवेणी स्नान को लेकर चल रहे विवाद के बीच जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने पुलिस और प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ब्रह्मचारियों की शिखा और सूत्र का अपमान अस्वीकार्य है और प्रशासन तुरंत माफी मांगे. स्वामी ने याद दिलाया कि राजा का पहला कर्तव्य प्रजा और धर्म की रक्षा करना होता है.
खेड़ा जिले के रिटायर्ड नागरिक प्रमोद भाई कपाड़िया ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो गए थे. ठगों ने उनसे 3.10 लाख रुपये वसूल लिए, लेकिन समय रहते बैंक, 1930 हेल्पलाइन और साइबर पुलिस की मदद लेने से करीब एक महीने में पूरी रकम वापस मिल गई.
नडियाद में बिलोदरा फाटक के पास हाईवे पर दो सांड अचानक भिड़ गए, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग दहशत में आ गए. घटना के बाद नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम की लापरवाही पर सवाल उठे हैं. स्थानीय लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 का भव्य उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम देश की तकनीकी और डिजिटल प्रगति को दर्शाता है. वहीं गुजरात के खेड़ा जिले से अवैध धर्मांतरण का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. देखें गुजरात आजतक.
गुजरात में खेड़ा के सलुण गांव में गरबा की परंपरा युवा पीढ़ी ने संभाल ली है. यहां युवतियों ने हाथ में मशाल लेकर गरबा किया. इसके अलावा, गांधीनगर के पूजा पंडाल में ऑपरेशन सिंदूर की थीम दिखाई दी और लोग गरबा करते नजर आए. देखें गुजरात आजतक.
गुजरात के नडियाद में एक युवक ने फिल्मी गाने पर डांस करते हुए अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया. इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगने लगा. पुलिस ने पूरे मामले में सख्त कदम उठाने की बात कही है.
गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद में युवाओं ने तलवार से बर्थडे केक काटा. इस मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया. वीडियो में दिखा कि युवा फिल्मी गाने पर डांस कर रहे हैं और तलवार से केक काट रहे हैं.
गुजरात के खेड़ा जिले के महेमदावाद तालुका में भारी बारिश के बाद एक तालाब का जलस्तर इतना बढ़ गया कि उसके बीच स्थित बबूल के पेड़ पर करीब 50 बंदर फंस गए. चारों तरफ पानी से घिरे बंदरों के पास निकलने का कोई रास्ता नहीं था. पांच दिन तक पेड़ पर फंसे रहने के बाद जब ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने बांस की लंबी सीढ़ी तैयार की और सभी बंदरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
गुजरात में खेड़ा जिले के डाकनिया तालाब में भारी बारिश के चलते पानी का लेवल बढ़ गया. इस दौरान लगभग 50 बंदर बीच तालाब में स्थित एक बबूल के पेड़ पर फंस गए. तालाब के चारों ओर पानी भर जाने की वजह से बंदर बाहर नहीं निकल पा रहे थे. ये बंदर करीब पांच दिन से फंसे हुए थे.
गुजरात के खेड़ा जिले में बेटे की चाहत में एक पिता ने अपनी 7 साल की बेटी को नर्मदा नहर में फेंककर हत्या कर दी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विजय सोलंकी बेटियों को पसंद नहीं करता था. मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव का आईना है.
गुजरात के खेड़ा में धुवारण से नडियाड आ रही बस में एक कंडक्टर ने दिव्यांग छात्र के साथ दुर्व्यवहार किया. वैध पास दिखाने पर छात्र को फर्जी बताकर थप्पड़-लात मारने की कोशिश की गई और मोबाइल भी छीनने का प्रयास हुआ. घटना का वीडियो वायरल होने पर कंडक्टर विनोद परमार को निलंबित कर बोरसद डिपो में स्थानांतरित कर दिया गया है.
गुजरात के खेड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहाँ एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई है. आग इतनी भयंकर है कि इसका धुआं दो किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रहा है. आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं और काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया है. प्लास्टिक गोदाम होने के कारण आग बहुत तेजी से बढ़ रही है. खेड़ा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँच गई है और आग बुझाने का प्रयास कर रही है.
गुजरात के खेड़ा में प्राथमिक कन्या शाला में नियम के अनुसार दो चोटी और बालों में तेल ना लगाना एक छात्रा को भारी पड़ गया. यहां की टीचर संगीता बेन प्रार्थना के दौरान चेक कर रही थीं कि छात्राओं के सिर में तेल लगा है कि नहीं और वे दो चोटी बनाकर आई हैं या नहीं. तभी उन्होंने देखा कि कक्षा 8 की एक छात्रा ने दो चोटी नहीं बनाई थी. इससे गुस्साई टीचर ने कैंची से छात्रा की चोटी ही काट दी.
गुजरात के खेड़ा में एक स्कूल टीचर ने दो चोटी न बनाने पर 8वीं कक्षा की छात्रा के बाल कैंची से काट दिए, जिससे छात्रा रो पड़ी. परिजनों ने स्कूल पहुंचकर इसका विरोध जताया. प्राचार्य ने शिक्षिका से माफीनामा लिखवाया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
गुजरात के खेड़ा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां खेड़ा-धोलका हाइवे पर ट्रक और टेम्पो की टक्कर के बाद अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर जलकर मौत हो गई. हादसे के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीमों को बुलाया गया.
खेड़ा के उत्तरसंडा गांव में एक भावुक घटना सामने आई है. इसमें एक बाइक प्रेमी युवक को उसके परिवार द्वारा उसकी बाइक के साथ अंतिम विदाई दी गई. युवक की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. ऐसे में उसे उसकी पसंदीदा बाइक के साथ दफनाया गया.
अहमदाबाद विमान हादसे के शिकार हुए लोगों की शिनाख्त के लिए डीएनए जांच हो रही है. खेडा जिले के डाकोर की रहने वाली पूर्णिमाबेन पटेल का शव पुष्टि के बाद उनके परिवार को सौंपा गया. जैसे ही शव डाकोर पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और अंतिम संस्कार में हर आंख नम नजर आई.