scorecardresearch
 

IPL 2027 से पहले CSK का बड़ा दांव! जहीर खान के बाद इस धुरंधर की हुई टीम में एंट्री

चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा से अपने मजबूत कोचिंग स्टाफ और भरोसेमंद खिलाड़ियों के लिए जानी जाती रही है. लेकिन पिछले कुछ सीजन में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है. लिहाजा अब चेन्नई ने अपनी स्थिति को सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है.

Advertisement
X
चेन्नई की टीम में बड़ा बदलाव. (PHOTO: Reuters)
चेन्नई की टीम में बड़ा बदलाव. (PHOTO: Reuters)

आईपीएल 2027 के आगाज से पहले पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने कोचिंग स्टाफ को और ज्यादा मजबूत करने के लिए बड़ा दांव खेला है. चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और दिग्गजों में शुमार गैरेथ बैटी को टीम का नया असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है. 

बैटी अब मुख्य कोच जहीर खान के साथ मिलकर सीएसके की टीम को संभालते हुए नजर आएंगे. इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट (सरे काउंटी क्लब) में लगातार तीन साल चैम्पियनशिप ट्रॉफी जिताने वाले इस सफल कोच की कोशिश अब चेन्नई की टीम को एक बार फिर ट्रॉफी दिलाने की होगी. 

13 अक्टूबर 1977 को ब्रैडफोर्ड (यॉर्कशायर) में जन्मे गैरेथ बैटी राइट-आर्म ऑफ स्पिनर रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीनों फॉर्मेट खेले हैं, हालांकि उनका असली जलवा इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में देखने को मिला.

24 साल लंबे अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने 700 से ज्यादा पेशेवर मैच खेले. इस दौरान उन्होंने सभी फॉर्मेट मिलाकर 1000 से ज्यादा विकेट चटकाए और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी करते हुए 10,000 से अधिक रन भी बनाए.

सरे क्लब के लिए झटके 500 से अधिक विकेट

Advertisement

अकेले सरे क्लब के लिए खेलते हुए उन्होंने 500 से अधिक विकेट लिए और टी20 क्रिकेट में क्लब के संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. 2015 से 2017 तक सरे की कप्तानी करने के बाद उन्होंने 2021 में संन्यास ले लिया था.

बैटी ने 2002 से 2016 के बीच इंग्लैंड के लिए 20 अंतरराष्ट्रीय मैच (9 टेस्ट, 10 वनडे और 1 T20I) खेले. उनका टेस्ट डेब्यू 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ हुआ था. ब्रायन लारा की 400 रनों की पारी वाले मैच (2004 वेस्टइंडीज दौरा) के बाद उन्हें लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम में मौका नहीं मिला. 

बतौर कोच कमाल का रहा है सफर

हालांकि, 39 साल की उम्र में 2016 में उन्होंने टेस्ट टीम में वापसी की और अपना आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ मोहाली में खेला था. साल 2021 में संन्यास लेने के बाद बैटी को 2022 में सरे का हेड कोच बनाया गया. कोच बनते ही उन्होंने पहले ही साल सरे को काउंटी चैम्पियनशिप का खिताब जिता दिया. 

इसके बाद 2023 और 2024 में भी लगातार ट्रॉफी जीतकर उन्होंने हैट्रिक लगाई. लगभग 60 सालों में लगातार तीन बार काउंटी चैम्पियनशिप जीतने वाला सरे पहला क्लब बना. अब सरे से अपना 21 साल पुराना नाता तोड़कर बैटी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ थामने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement