scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Indian Idol Winner Struggles: 'दर-दर जाकर मांगा काम', 'इंडियन आइडल' जीतकर भी देखे बुरे दिन, सिंगर का छलका दर्द

 indian idol winner abhijeet sawant struggle
  • 1/10

अभिजीत सावंत इंडियन आइडल की आन-बान और शान माने जाते हैं, क्योंकि उन्होंने म्यूजिक रियलिटी शो का पहला सीजन जीता था.  

 indian idol winner abhijeet sawant struggle
  • 2/10

इंडियन आइडल का विनर बनने के बाद उन्हें रातोरात शोहरत मिली. वो घर-घर में पॉपुलर हो गए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें करियर में काफी स्ट्रगल करना पड़ा. 

 indian idol winner abhijeet sawant struggle
  • 3/10

प्लेबैक सिंगिंग इंडस्ट्री में वो अपने खास कदम नहीं जमा पाए. अभिजीत ने समाचार एजेंसी संग नए इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल्स पर बात की. अभिजीत ने कहा कि सिंगिंग रियलिटी शो जीतकर उन्हें पहचान तो मिली, लेकिन प्लेबैक सिंगिंग में उनके करियर को उड़ान नहीं मिली. 
 

Advertisement
 indian idol winner abhijeet sawant struggle
  • 4/10

अभिजीत बोले- हमारे समय में यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि इंडस्ट्री में काफी सारी पाबंदियां थीं. हर चीज पहले से सेट थी. सभी सिंगर्स और म्यूजिक डायेक्टर थे. हर कोई अपना काम कर रहा था. 
 

 indian idol winner abhijeet sawant struggle
  • 5/10

'फिर हम लोग आए और दरवाजा खटखटाने लगे कि कृपया हमें आने दें, हमें काम दे दें.' 

 indian idol winner abhijeet sawant struggle
  • 6/10

अभिजीत बोले- हमारे में दोनों पॉजिटिव और नेगेटिव साइड्स हैं. उस टाइम कई लोग हमसे इनसिक्योर हो गए थे, क्योंकि रियलिटी शो के कंटेस्टेंट्स इतने पॉपुलर हो गए थे कि उनका नाम पहले से मौजूद प्लेबैक सिंगर से ज्यादा बड़ा हो गया था. 

 indian idol winner abhijeet sawant struggle
  • 7/10

अभिजीत सावंत ने कहा कि इंडस्ट्री में दो दशकों से अधिक समय बिताने के बाद भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्होंने अब इससे निपटना सीख लिया है. वो बस अच्छा काम करने पर ध्यान देते हैं. 

 indian idol winner abhijeet sawant struggle
  • 8/10

अभिजीत बोले- लोग ताने देते हैं. लोग आपको सही और गलत बताते हैं. लेकिन इन सबके बाद भी आपको अपने दिमाग को सही रखना पड़ता है. 

 indian idol winner abhijeet sawant struggle
  • 9/10

इंडियन आइडल जीतने के बाद अभिजीत बिग बॉस मराठी, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जैसे शोज में भी नजर आए. अपनी जर्नी पर उन्होंने कहा- शो जीतने के बाद लोग मुझे सिंगर नहीं, बल्कि टेलीविजन पर्सनैलिटी मानने लगे.

Advertisement
 indian idol winner abhijeet sawant struggle
  • 10/10

'जब आप पॉपुलर हो जाते हो, तभी इतनी सारी चीजें कर सकते हो और वो पॉपुलैरिटी इंडियन आइडल ने मुझे दी है.' अभिजीत की बात करें तो वो इन दिनों 'इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न' में नजर आ रहे हैं. 

 

(Photos: Instagram @abhijeetsawant73)

Advertisement
Advertisement