scorecardresearch
 
Advertisement

सुलतानपुर कोर्ट से राहुल गांधी को राहत, दिल्ली में विपक्ष की महारैली की तैयारी, देखें

सुलतानपुर कोर्ट से राहुल गांधी को राहत, दिल्ली में विपक्ष की महारैली की तैयारी, देखें

सुल्तानपुर की विशेष अदालत ने साल 2018 के मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया है. यह मामला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह पर दी गई एक टिप्पणी से जुड़ा हुआ था. अदालत ने यह स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता खुद पीड़ित पक्ष नहीं था और राजनीतिक बयान का गलत संदर्भ पेश किया गया था. अदालत के इस निर्णय के बाद कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. दूसरी ओर, दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की एक विशाल महा रैली आयोजित होने जा रही है.

Advertisement
Advertisement