scorecardresearch
 

दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी: प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले पिता-पुत्र की हत्या, आरोपी असद गिरफ्तार

साउथ दिल्ली के चितरंजन पार्क स्थित तारा अपार्टमेंट में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया है. पैसों के विवाद में आरोपी ने पड़ोसी पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला किया था और फरार हो गया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया.

Advertisement
X
प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे मृतक. (Photo: ITG)
प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे मृतक. (Photo: ITG)

राजधानी दिल्ली के साउथ ईस्ट के चितरंजन पार्क इलाके में शुक्रवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां तारा अपार्टमेंट में रहने वाले पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान राकेश सूद और उनके बेटे करण सूद के रूप में हुई है. वहीं घायल रिश्तेदार राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. शुरुआती जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी असद, मृतकों का पड़ोसी है और दोनों के बीच लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था.

south delhi double murder father son killing accused asad arrested

पुलिस के अनुसार आरोपी असद पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचा था. उसके पास एक बड़ा धारदार चाकू था. जैसे ही उसे मौका मिला, उसने पिता-पुत्र और उनके रिश्तेदार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले के दौरान गले और शरीर के अन्य हिस्सों को निशाना बनाया गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही राकेश सूद और करण सूद ने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद डबल मर्डर: पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने साथ किया डिनर, फिर हुआ खूनी खेल

Advertisement

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के भागने के रूट का पता लगा.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया गया. आरोपी असद को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में आरोपी के साथ कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं.

वारदात को लेकर डीसीपी ने क्या कहा?

इस मामले को लेकर साउथ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी अनंत मित्तल का कहना है कि 62 साल के राकेश सूद और उनके बेटे 27 वर्षीय करण सूद को डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके रिश्तेदार राहुल घायल हैं और उनका इलाज जारी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वारदात रंजिश के चलते हुई. आरोपी असद, जो तारा अपार्टमेंट का ही रहने वाला है, उसने धारदार हथियार से हमला किया था. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया है. इस मामले में सीआर पार्क थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----
(एजेंसी के इनपुट के साथ)
Live TV

Advertisement
Advertisement