scorecardresearch
 

Delhi Crime: चांदनी चौक में बाइक से आए बदमाशों ने आइसक्रीम विक्रेता को चाकू से गोदा

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के पास एक आइसक्रीम विक्रेता पर बाइक से आए बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला कि कुछ दिनों पहले पीड़ित की एक अन्य आइसक्रीम विक्रेता के साथ हाथापाई हुई थी.

Advertisement
X
Delhi Crime: पुरानी रंजिश में आइसक्रीम विक्रेता को किया लहूलुहान (प्रतीकात्मक फोटो)
Delhi Crime: पुरानी रंजिश में आइसक्रीम विक्रेता को किया लहूलुहान (प्रतीकात्मक फोटो)

उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक (Chandni Chowk) इलाके के पास एक 25 वर्षीय आइसक्रीम विक्रेता पर बाइक से आए कुछ बदमाशों ने कई बार चाकू से हमला किया. पुलिस ने बताया कि उन्हें नई सड़क की घटना के संबंध में रात 1 बजकर 25 मिनट पर कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल मिली. एजेंसी के मुताबिक एक सीनियर पुलिसकर्मी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही एक टीम भेजी गई और मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उस व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है. उसकी पीठ, कूल्हे और जांघ पर कई वार किए गए थे. नशे में होने की वजह से पीड़ित का बयान नहीं लिया जा सका. 

सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे
अधिकारी ने आगे बताया कि मामले की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं और दोपहिया वाहन पर आए हमलावरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. आगे की पूछताछ में पता चला कि दो या तीन दिन पहले पीड़ित की एक अन्य आइसक्रीम विक्रेता के साथ हाथापाई हुई थी. 

यह भी पढ़ें:

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुश्मनी के पहलू पर मामले में और ज्यादा जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है. घायल व्यक्ति के बयान दर्ज करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement