scorecardresearch
 

घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली के इन 30 रास्तों पर डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार (10 अक्टूबर) के लिए एडवाइजरी जारी की है. कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सुबह 6 बजे से दिल्ली के 30 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रह सकता है. अगर आप आज नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, ISBT या एयरपोर्ट जाने वाले हैं, तो अतिरिक्त समय लेकर निकलें.

Advertisement
X
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है. (File Photo-PTI)
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है. (File Photo-PTI)

सीजेपी के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज, यानी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

शनिवार सुबह 6:00 बजे से 30 प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन और पाबंदियां लागू रह सकती हैं. इनमें शंकर रोड गोल चक्कर (वंदे मातरम् 'टी' पॉइंट से नई दिल्ली की ओर), धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोल चक्कर, पंचकुइयां गोल चक्कर समेत कई इलाके शामिल हैं.

ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) या एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि किसी तरह की देरी से बचा जा सके. 

इसके साथ ही लोगों से कहा गया है कि बिना जरूरत के यात्रा करने से बचें. सड़कों पर ट्रैफिक की पाबंदियों और डायवर्जन को स्थिति के आधार पर ही नियंत्रित किया जाएगा और परिस्थिति के अनुसार इनमें ढील दी जा सकती है.

Advertisement

इन रास्तों पर प्रभावित रहेगा ट्रैफिक

  • शंकर रोड गोल चक्कर – वंदे मातरम् ‘टी’ पॉइंट से नई दिल्ली की ओर
  • धौला कुआं फ्लाईओवर
  • झंडेवालान गोल चक्कर
  • पंचकुइयां गोल चक्कर
  • मंडी हाउस गोल चक्कर
  • डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)
  • राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
  • मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
  • गुरु नानक चौक
  • चेम्सफोर्ड रोड–कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल टी-पॉइंट
  • भैरों रोड–एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट
  • लोधी रोड फ्लाईओवर
  • नीला गुम्बद गोल चक्कर
  • मदरसा टी-पॉइंट
  • सम्राट होटल गोल चक्कर
  • सरदार पटेल मार्ग–पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
  • भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
  • मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
  • रिंग रोड–सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट
  • अशोका रोड–जंतर मंतर रोड गोल चक्कर
  • विंडसर पैलेस गोल चक्कर
  • टॉलस्टॉय–जनपथ क्रॉसिंग
  • रेल भवन गोल चक्कर
  • जय सिंह रोड–संसद मार्ग क्रॉसिंग
  • कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल–बाराखम्बा रोड टी-पॉइंट
  • गोल डाक खाना गोल चक्कर
  • पटेल चौक गोल चक्कर
  • जय सिंह रोड–अशोका रोड टी-पॉइंट
  • आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर
  • कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल–संसद मार्ग टी-पॉइंट

बता दें, दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते शुक्रवार शाम कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था. दिल्ली से नोएडा जाने वाले कालिंदी कुंज मार्ग पर लंबा जाम देखने को मिला. सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच वाहन रेंगते नजर आए. वहीं, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थी. सरहौल बॉर्डर पर हजारों वाहन जाम में फंसे रहे, जिससे दिल्ली जाने वाले और नौकरी से घर जा रहे लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement