scorecardresearch
 

'पुलिस ने जबरन खाली कराए दुर्गा पूजा पंडाल', AAP के आरोपों पर दिल्ली पुलिस की सफाई

आम आदमी पार्टी ने बीते दिन दिल्ली पुलिस पर चित्तरंजन पार्क में दुर्गा पूजा समारोह में बाधा डालने का आरोप लगाया. पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका मकसद केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना था.

Advertisement
X
सौरभ भारद्वाज के इन आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी सफाई पेश की.
सौरभ भारद्वाज के इन आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी सफाई पेश की.

दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR पार्क) में दुर्गा पूजा समितियों को परेशान करने के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है. पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी कार्रवाई का मकसद सिर्फ कोर्ट के ध्वनि प्रदूषण नियमों को लागू करना था. पुलिस के मुताबिक, आयोजकों ने नियमों का पालन करने पर सहमति जताई थी लेकिन तय समय के बाद भी तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था. 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अनंत मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि CR पार्क के एक पंडाल में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान पुलिस के दखल को लेकर किए जा रहे गलत है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए दखल दिया था कि ध्वनि प्रदूषण के नियमों का सख्ती से पालन हो. 

'पुलिस ने बंगाल की घटना से कुछ नहीं सीखा'

रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर दुर्गा पुजा के दौरान बाधा डालने का आरोप लगाया था. भारद्वाज ने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने एक पंडाल की बिजली जबरन काट दी थी.  AAP ने सवाल उठाया था कि जब सरकार 24 घंटे चलने वाले व्यवसायों को बढ़ावा देती है. रामलीला कार्यक्रम आधी रात तक चलते हैं तो फिर दुर्गा पूजा समारोह पर पाबंदियां क्यों?

Advertisement

उन्होंने कहा, "बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा त्रासदी से कुछ नहीं सीखा है. हर साल, दुर्गा पूजा के लिए लाखों बंगाली और गैर-बंगाली लोग सीआर पार्क के पूजा पंडालों में आते हैं. यह एक सालाना परंपरा है, जिसमें से ज़्यादातर लोग शाम के समय आते हैं. पुलिस ने इसमें बाधा क्यों डाली?"

यह भी पढ़ें: झांसी में 'मिनी बंगाल' का अहसास: 1861 से चली आ रही बांदव समिति की अनूठी दुर्गा पूजा परंपरा, देखें- PHOTOS

दिल्ली पुलिस ने दी सफाई

सौरभ भारद्वाज के इन आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी सफाई पेश की है. और बताया कि उनका दखल सिर्फ कोर्ट के ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए था. 

DCP साउथ दिल्ली के आधिकारिक X अकाउंट ने पोस्ट कर लिखा, “CR पार्क दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर हाल ही में किए गए दावे गलत हैं. पुलिस की दखलंदाजी केवल यह सुनिश्चित करने के लिए है कि ध्वनि प्रदूषण पर अदालत के नियमों का पालन हो.”

पुलिस के मुताबिक, आयोजकों ने पहले बैठकों में नियमों को मानने को लेकर सहमति जताई थी. लेकिन इसके बाद भी वे तेज आवाज में संगीत बजाते रहे. यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है जब रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने पुलिस पर CR पार्क में दुर्गा पूजा समारोह में बाधा डालने का आरोप लगाया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement