scorecardresearch
 
Advertisement

प्रदूषण

प्रदूषण

प्रदूषण

प्रदूषण (Pollution) का मतलब प्राकृतिक वातावरण में हानिकारक पदार्थों का मिलना है. इससे हवा, पानी और जमीन की गुणवत्ता खराब होती है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है. प्रदूषण ठोस, तरल और गैस के रूप में हो सकता है. इसके अलावा गर्मी, शोर, रोशनी और रेडियोएक्टिव किरणें भी प्रदूषण का कारण बन सकती हैं.

प्रदूषण फैलाने वाले पदार्थों को प्रदूषक कहा जाता है. ये प्राकृतिक रूप से भी पैदा हो सकते हैं और मानवीय गतिविधियों के कारण भी फैल सकते हैं. हालांकि प्रदूषण प्राकृतिक घटनाओं से भी होता है, लेकिन आमतौर पर इसका मुख्य कारण मानव गतिविधियों को माना जाता है. प्रदूषण के स्रोतों को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा जाता है, जिन्हें प्वॉइंट सोर्स और नॉन-प्वॉइंट सोर्स कहा जाता है. वर्ष 2015 में दुनिया भर में प्रदूषण के कारण करीब 90 लाख लोगों की मौत हुई थी.

प्रदूषण के प्रमुख रूपों में वायु प्रदूषण, प्रकाश प्रदूषण, कूड़े, ध्वनि प्रदूषण, प्लास्टिक प्रदूषण, मिट्टी प्रदूषण, रेडियोधर्मी प्रदूषण, थर्मल प्रदूषण, दृश्य प्रदूषण और जल प्रदूषण शामिल हैं (Forms of Pollution).

वायु प्रदूषण: वातावरण में रसायनों और कणों के रिलीज होने से होता है. सामान्य गैसीय प्रदूषकों में उद्योग और मोटर वाहनों से निकलने वाले कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, क्लोरोफ्लोरोकार्बन (सीएफसी) और नाइट्रोजन ऑक्साइड शामिल हैं. पार्टिकुलेट मैटर, या महीन धूल की विशेषता उनके माइक्रोमीटर आकार PM10 से PM2.5 तक होती है (Air Pollution).

कूड़ेदान: सार्वजनिक और निजी जगहों पर मानव निर्मित वस्तुओं को गलत तरीके से फेंकना (Littering).

ध्वनि प्रदूषण: इसमें सड़क मार्ग का शोर, वायुयान का शोर, औद्योगिक शोर के साथ-साथ उच्च तीव्रता वाला सोनार शामिल हैं (Noise Pollution).

प्लास्टिक प्रदूषण: पर्यावरण में प्लास्टिक उत्पादों और माइक्रोप्लास्टिक का इकट्ठा होना शामिल है जो वन्यजीवों, वन्यजीवों के आवास या मनुष्यों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है (Plastic Pollution).

सॉयल कंटामिनेशन: यह रसायनों के रिसाव या भूमिगत रिसाव से होता है. सबसे महत्वपूर्ण मृदा संदूषकों में हाइड्रोकार्बन, भारी धातुएं, एमटीबीई, शाकनाशी, कीटनाशक और क्लोरीनयुक्त हाइड्रोकार्बन हैं (Soil Contamination).

रेडियोएक्टिव प्रदूषण: परमाणु भौतिकी में 20वीं सदी की गतिविधियों के कारण परमाणु ऊर्जा उत्पादन और परमाणु हथियार अनुसंधान, निर्माण और उसकी तैनाती हुई, जिससे रेडियो एक्टिव प्रदूषण फैला (Radioactive Pollution).

जल प्रदूषण: इंडस्ट्रिलय वेस्टवॉटर को सतही जल में छोड़े जाने से बड़े स्तर पर जल प्रदूषण होता है. इसकी अन्य वजहों में अनट्रिटेड सीवेज, रासायनिक प्रदूषक, शहरी और कृषि प्रदूषक, खुले में शौच और मानव मल शामिल हैं. यह कई विकासशील देशों में एक बड़ी समस्या है (Water Pollution).
 

और पढ़ें

प्रदूषण न्यूज़

Advertisement
Advertisement