
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले आज (शुक्रवार) रात 9 बजे से दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखेंगे. DMRC के मुताबिक, अगले आदेश तक इन स्टेशनों पर पाबंदियां जारी रहेंगी.
इस फैसले का असर दिल्ली मेट्रो की कई लाइनों पर पड़ेगा. रेड लाइन के 9, येलो लाइन के 20, ब्लू लाइन के 8, वायलेट लाइन के 7, पिंक लाइन के 8 और मैजेंटा लाइन के 4 स्टेशन बंद रहेंगे. इसके अलावा शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेगा.
किस लाइन पर कितने स्टेशन बंद रहेंगे?
रेड लाइन: 9 स्टेशन
येलो लाइन: 20 स्टेशन
ब्लू लाइन: 8 स्टेशन
वायलेट लाइन: 7 स्टेशन
पिंक लाइन: 8 स्टेशन
मैजेंटा लाइन: 4 स्टेशन
शिवाजी स्टेडियम स्टेशन: बंद रहेगा
यह भी पढ़ें: 'जंतर मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट अवैध है, कोई न जाए...', दिल्ली के मौलाना का ऐलान, देखें VIDEO
पुलिस ने इसकी वजह प्रदर्शन के दौरान संवेदनशील इलाकों की ओर भीड़ बढ़ने की आशंका बताई है. राजीव चौक, खान मार्केट, INA और जामिया मिल्लिया इस्लामिया जैसे स्टेशनों से सफर करने वालों को यात्रा से पहले ताजा अपडेट जरूर देखना चाहिए.

यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और वाम पंथी छात्र संगठनों से जुड़ा है. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव के दौरान गड़बड़ियां हुई हैं और वोट चोरी की गई है.
इससे पहले CJP ने पहले मुंबई में प्रदर्शन किया था और फिर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटने का ऐलान किया है. संगठन के नेता अभिजीत दिपके ने देशभर के युवाओं से दिल्ली पहुंचने की अपील की थी. इस आंदोलन में छात्र संगठनों के शामिल होने की भी बात कही गई.