scorecardresearch
 

दिल्ली सरकार ने लॉन्च की 'आम आदमी कैंटीन', 10 रुपये में भरपेट खाना

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत देते हुए सब्सिडी युक्त कैंटीन की योजना लॉन्च की है. दिल्ली डॉयलॉग कमिशन के प्रस्ताव पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी कैंटीन को हरी झंडी दी थी, जिसे गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया.

Advertisement
X
सब्सिडी युक्त कैंटीन की योजना लॉन्च
सब्सिडी युक्त कैंटीन की योजना लॉन्च

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत देते हुए सब्सिडी युक्त कैंटीन की योजना लॉन्च की है. दिल्ली डॉयलॉग कमिशन के प्रस्ताव पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी कैंटीन को हरी झंडी दी थी, जिसे गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया.

के वक्त कमिशन के उपाध्यक्ष और AAP नेता आशीष खेतान ने कहा कि कैंटीन में लोगों को सस्ता खाना मिलेगा. सब्सिडी लागू होने से एक थाली की कीमत 5 से 10 रुपये ही होगी. साथ ही आरओ वाटर भी मिलेगी. इसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा. ये कैंटीन इंडस्ट्रियल एरिया, हॉस्पिटल, कमर्शियल हब और कॉलेजों में शुरू होंगी.

केजरीवाल ने खुद दिए थे निर्देश
आम आदमी कैंटीन खुलने से अब दिल्ली के करीब 30 से ज्यादा जगहों में मिलने वाले जन आहार पर जल्द ही ताला लग सकता है. दिल्ली डायलॉग कमिशन ने खुद 19 जून को इसका प्रस्ताव दिल्ली सरकार को भेजा था.

आशीष खेतान ने बताया कि अभी इसका प्रपोजल तैयार किया गया है. उनकी टीम इस पर काम कर रही है. कुछ एनजीओ से भी बात चल रही है. जल्द ही इस पर अमल होगा. एक कैंटीन कम से कम 3000 लोगों को खाना देने में सक्षम होगी.

Advertisement

अम्मा की कैंटीन से आया आइडिया
दरअसल, आम आदमी कैंटीन को चेन्नई की प्रसिद्द अम्मा कैंटीन के तर्ज पर दिल्ली डॉयलॉग कमिशन ने अध्ययन किया, जिसके बाद प्रस्ताव में इन बातों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने रखा गया है. इसमें एक करीब 10 लाख 15 हजार रुपये है. पहले फेज में 10 से 15 कैंटीन शुरू होने की उम्मीद है.

ये होगा आम आदमी कैंटीन का मेन्यू
दिल्ली सरकार हर कैंटीन में खाने का अधिकतम दाम 10 रुपये तक रखने की बात कर रही है, जिसमें सुबह के वक्त पूड़ी, भाजी और आचार होगा जबकि दोपहर को दाल-चावल और रात के लिए रोटी, सब्जी और दाल होगी. दिल्ली सरकार राजधानी में 200 से ज्यादा कैंटीन बनाने का प्लान बना रही है.

जन आहार को सड़कों से हटाने की योजना
आम आदमी पार्टी की इस योजना से इतना तो साफ है कि दिल्ली सरकार जन आहार को राजधानी की सड़कों से हटाने का विचार कर रही है. अगर इस योजना पर ध्यान दें तो शुरुआत में महज 15 रुपये में पौष्टिक खाना देने की बात सरकार ने कही थी, लेकिन राजधानी के कई मुख्य अस्पतालों और सरकारी दफ्तरों के बाहर 18 रुपये में लोगों को खाना देने वाला जन आहार अब एक थाली में 6 पूड़ी, दाल और एक सब्जी ही दे पाता है, जबकि रायते के लिए 5 रुपये अलग से देने होते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement