scorecardresearch
 

ट्रेनें, मेट्रो... दिल्ली में आज कहां-क्या बंद, CJP प्रोटेस्ट के बीच जान लीजिए जरूरी बातें

शनिवार को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. 75 ट्रेनों को रद्द किया गया है, वहीं 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद किए गए हैं. जंतर-मंतर पर पहुंच रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया.

Advertisement
X
राजधानी में ट्रैफिक को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं (Photo: PTI)
राजधानी में ट्रैफिक को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं (Photo: PTI)

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 45 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट पॉइंट बंद कर दिए गए हैं, जबकि 75 ट्रेनों को रद्द किया गया है. कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है और बैरिकेडिंग की गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में 300 से अधिक CCTV कैमरे लगाए हैं और 20 जोनों में निगरानी बढ़ाई है. कई स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की हैं और परीक्षाएं रद्द की हैं. प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने संयम बरतने के निर्देश दिए हैं.

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस पर प्रदर्शन के लिए पहुंच रहे लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)  ने 45 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं. यह ट्रेन 10 अक्टूबर शाम 6 बजे तक बंद रहने वाले हैं. 

मेट्रो प्रभावित

जिन मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद किए गए हैं, वह हैं- जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज़ खास, जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चावड़ी बाज़ार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्व विद्यालय, कश्मीरी गेट, इन्द्रलोक, गुरु तेग बहादुर नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आज़ादपुर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, सीलमपुर, मौजपुर-बाबरपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा, रिठाला.

Advertisement

75 ट्रेनें रद्द

रेलवे सेवाओं पर भी सुरक्षा व्यवस्था का असर पड़ा है. 75 ट्रेनों को रद्द किया गया है. उत्तर रेलवे के मुताबिक, अब तक करीब 75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं. इनमें दिल्ली पहुंचने वाली करीब 40 ट्रेनें और दिल्ली से रवाना होने वाली करीब 35 ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे ने बताया कि आने वाली ट्रेनों के रैक उपलब्ध नहीं होने की वजह से इन ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है.

 75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द (PHOTO: PTI)

मुंबई से दिल्ली आने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं. पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस को पांच घंटे पुनर्निर्धारित किया. बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य ट्रेनें रद्द की गईं. मध्य रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस को भी रद्द किया.

यह भी पढ़ें: Delhi CJP Protest Live Update: कई रास्तों पर डायवर्जन, जगह-जगह चेकिंग... प्रोटेस्ट से पहले किले में तब्दील दिल्ली

उत्तर पश्चिम रेलवे ने 13 ट्रेन सेवाएं रद्द करने की जानकारी दी. इनमें सिरसा-तिलक ब्रिज हरियाणा एक्सप्रेस, तिलक ब्रिज-भिवानी एक्सप्रेस, भिवानी-तिलक एक्सप्रेस, रेवाड़ी-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, पुरानी दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर, हिसार-पुरानी दिल्ली पैसेंजर और हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर शामिल हैं. कालका-चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी, ऊना-चंडीगढ़-नई दिल्ली जनशताब्दी और अमृतसर-दिल्ली शताब्दी के यात्रियों को भी अपनी यात्रा की जानकारी जांचने की सलाह दी गई.

Advertisement

रास्तों पर बैरिकेडिंग

इसके अलावा, राजधानी में ट्रैफिक को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं. कई रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है, वहीं कुछ रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है. वहीं, संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए इलाके में BNS की धारा 163 लागू होने की घोषणाएं कर रही है. 

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटा गया है. हर एक जोन की निगरानी IPS स्तर के अधिकारी करने वाले हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अलग-अलग यूनिट के बीच तालमेल बनाने का काम करेंगे, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. इसके साथ ही संवेदनशील जगहों पर 300 से ज्यादा ऑडियो, वीडियो CCTV कैमरे लगाए गए हैं. 

इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन

जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर कई स्तरों में बैरिकेडिंग की गई है. कुछ स्थानों पर बैरिकेड्स को आपस में जोड़कर मजबूत किया गया है. लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है. पुलिसकर्मियों को संयम बरतने और पेशेवर तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, पिछली बार हुए प्रदर्शन के दौरान सामने आई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस बार किसी भी टकराव से बचने पर जोर दिया जा रहा है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कुछ रास्तों पर डायवर्जन हो सकता है.

Advertisement
दिल्ली में ट्रैफिक का अलर्ट
दिल्ली में ट्रैफिक का अलर्ट (PHOTO: PTI)

यह भी पढ़ें: ट्रेन कैंसिल-मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट सस्पेंड और बॉर्डर पर BSF... CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली की चौतरफा घेराबंदी

इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन: शंकर रोड गोल चक्कर–वंदे मातरम् ‘टी’ पॉइंट से नई दिल्ली की ओर, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोल चक्कर, पंचकुइयां गोल चक्कर, मंडी हाउस गोल चक्कर, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट), राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट), मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड–कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल टी-पॉइंट, भैरों रोड–एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुम्बद गोल चक्कर, मदरसा टी-पॉइंट, सम्राट होटल गोल चक्कर, सरदार पटेल मार्ग–पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस के नीचे, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे, रिंग रोड–सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट, अशोका रोड–जंतर मंतर रोड गोल चक्कर, विंडसर पैलेस गोल चक्कर, टॉलस्टॉय–जनपथ क्रॉसिंग, रेल भवन गोल चक्कर, जय सिंह रोड–संसद मार्ग क्रॉसिंग, कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल–बाराखम्बा रोड टी-पॉइंट, गोल डाक खाना गोल चक्कर, पटेल चौक गोल चक्कर, जय सिंह रोड–अशोका रोड टी-पॉइंट, आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर और कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल–संसद मार्ग टी-पॉइंट.

इसके अलावा, कई स्कूलों ने आज ऑनलाइन कक्षाएं कराने का फैसला किया है. कई स्कूलों और कॉलेजों ने शनिवार को होने वाली परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है. कुछ स्कूलों ने कक्षाएं ऑनलाइन करने, पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग का समय बदलने और अन्य गतिविधियां रद्द करने का फैसला लिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement