scorecardresearch
 

'भाई-बहन बनकर लांघी मर्यादा', यूट्यूबर ने पार की हदें, एक्ट्रेस को गलत तरीके से छुआ? काम्या पंबाजी ने नजदीकियों पर उठाए सवाल

रियलिटी शो बिग बॉस में स्काउट ओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं. इस पूरे विवाद पर अब एक्ट्रेस काम्या पंबाजी का रिएक्शन सामने आया है.

Advertisement
X
लव गिल संग बढ़ीं स्काउट ओपी की नजदीकियां (Photo: Social Media)
लव गिल संग बढ़ीं स्काउट ओपी की नजदीकियां (Photo: Social Media)

लड़ाई-झगड़ों के बीच बिग बॉस 20 में इन दिनों एक नया लव ट्रायंगल देखने को मिल रहा है. स्काउट ओपी और यंग डीएसए दोनों ही लव गिल के प्यार में पड़ते हुए नजर आ रहे हैं. लव को बहन बोलकर स्काउट उनके साथ शो में बार-बार कोजी होते हुए भी दिख रहे हैं. ऐसे में अब टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाए हैं. 

काम्या ने लव और स्काउट को सुनाई खरी-खरी

स्काउट ओपी और लव गिल एक दूसरे को भाई-बहन बोलकर जिस तरह फिजिकली कोजी हो रहे हैं, उसपर दर्शकों के बाद अब काम्या पंजाबी का रिएक्शन सामने आया है.

काम्या पंबाजी ने अपने X अकाउंट पर लिखा-  स्काउट और लव गिल के बीच 'भाई-बहन' वाली वाइब से लेकर शारीरिक नजदीकियों तक का बदलाव देखने को मिला है...एक रियलिटी शो में भी कुछ सीमाएं होनी चाहिए. आखिर यहां चल क्या रहा है? यह कैजुअल मजाक है या हद पार करना?

 

 

बिग बॉस में कोजी हुए लव-स्काउट

दरअसल, बीते दिनों लव गिल और स्काउट का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ. वीडियो में स्काउट अपने पैरों से लव गिल को गलत तरीके से छूते दिखे थे, जिसपर उन्होंने काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी. लोगों ने उनके भाई-बहन के रिश्ते पर सवाल उठाए. 

Advertisement

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AVYRA RUSH (@avyra.rush)

 

इसके अलावा स्काउट और लव गिल शो में कई बार कोजी होते हुए देखे गए हैं. स्काउट कभी लव गिल की कमर सहलाते नजर आते हैं, तो कभी पैरों की मसाज करते दिखते हैं. स्काउट शो में लव गिल को कंधों पर बैठाए हुए भी दिख चुके हैं. ऐसे में लोग उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं कि कौन से भाई-बहन फिजिकली इतने नजदीक होते हैं. 

 

 

इस बीच स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड, काशवी हीरानंदानी ने भी हाल ही में उस एपिसोड पर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा- बहुत से लोग घर के अंदर स्काउट ओपी के बिहेवियर पर मेरे रिएक्शन के बारे में सोच रहे हैं. सबसे पहले मैं यह कहना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और बाहर की चीजों को संभालने की कोशिश कर रही हूं. मैं दिल से स्काउट के लिए अच्छा चाहती हूं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement