scorecardresearch
 

नक्सली डंप से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों की ओर से जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक व अन्य सामग्री के डंप की बरामदगी के लिए लगातार एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान चलाए जा रहे हैं.

Advertisement
X
24 अगस्त को भंडारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डंप का पता चला. (Photo: ITG)
24 अगस्त को भंडारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डंप का पता चला. (Photo: ITG)

छत्तीसगढ़ के जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक व अन्य सामग्री के डंप की बरामदगी के लिए लगातार एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं.

पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त अहम इंटेलिजेंस के आधार पर थाना भेज्जी क्षेत्र के  ग्राम भंडारपदर व मुनुरकोंडा पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किया गया.

अभियान के दौरान 24 अगस्त को ग्राम भंडारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डंप का पता चला. संयुक्त टीम द्वारा डंप की सघन सर्चिंग करने पर ऑटोमेटिक हथियारों सहित विभिन्न देशी हथियार, बीजीएल लॉन्चर, बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री बरामद करने में सफलता मिली है.

नक्सलियों के बरामद डंप सामाग्रियों का विवरण:

  1. एसएलआर रायफल 01 नग
  2. 315 बोर रायफल - 01 नग
  3. 410 मसकेट रायफल- 01 नग
  4. बीजीएल लॉन्चर- 06 नग
  5. सिंगल शॉट रायफल 01 नग 
  6. 315 बोर देसी कट्टा - 01 नग
  7. 12 बोर रायफल - 05 नग
  8. भरमार बंदूक - 07 नग
  9. एसएलआर मैगजीन- 01 नग
  10. 303. मैगजीन - 01 नग 
  11. बीजीएल सेल बड़ा - 08 नग
  12. बीजीएल सेल मिड़ियम - 23 नग
  13. बीजीएल सेल छोटा - 58 नग
  14. देसी हैंड ग्रेनेड - 05 नग 
  15. बीजीएल मुण्डी - 08 नग 
  16. एके-47 जिंदा राउण्ड - 45 नग
  17. एसएलआर जिंदा राउण्ड - 196 नग
  18. इंसास रायफल जिंदा राउण्ड - 89 नग 
  19. 303.रायफल का जिंदा राउण्ड - 97 नग
  20. 315 रायफल का जिंदा राउण्ड - 20 नग 
  21. 12 बोर रायफल का जिंदा राउण्ड - 45 नग
  22. बीजीएल कॅर्टिज - 66 नग
  23. जिलेटीन स्टिक - 240 नग
  24. एके-47 रायफल खाली खोखा - 31 नग 
  25. 303 रायफल का खाली खोखा - 02 नग
  26. 12 बोर रायफल खाली खोखा - 10 नग
  27. मैगजीन पौच - 18 नग 
  28. बीजीएल पौच - 07 नग 
  29. गन पाउडर - 18 किलो (दो स्टील गुंडी में)
  30. एक्सीलेटर प्लग - 06 नग 
  31. टाईगर बम फटाका - 40 नग 
  32. काला वर्दी - 07 जोडी
  33. कमर पौच- 10 नग 
  34. नीला ड्रम - 05 नग 
  35. कमर बेल्ट काला कलर- 32 नग 
  36. कमर बेल्ट हरा कलर - 22 नग 
  37. विषिल गार्ड - 11 नग 
  38. मंकी कैप - 07 नग 
  39. वेल्डर शील्ड- 02 नग
  40. सोलर प्लेट 02 नग 
  41. रिबन - 03 नग 
  42. कपड़ा चैन - 05 मीटर
  43. पिट्टु बैग - 07 नग
  44. दवाईयां 
  45. अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री

जिला सुकमा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाए रखने हेतु पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार व अन्य नक्सल सामग्री के डंप की बरामदगी के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement