scorecardresearch
 

जानिए कौन हैं अमरेंद्र धारी सिंह जिनको RJD ने दिया राज्यसभा का टिकट

अमरेंद्र धारी सिंह ने अपने शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट माइकल स्कूल से पूरी की जिसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी चले गए. वहां से उन्होंने ग्रेजुएशन किया. बताया जाता है कि अमरेंद्र धारी सिंह का कारोबार फर्टिलाइजर और केमिकल फैक्ट्री और रियल एस्टेट से जुड़ा है.

Advertisement
X
अमरेंद्र धारी सिंह हैं आरजेडी के राज्यसभा उम्मीदवार (तस्वीर- आज तक)
अमरेंद्र धारी सिंह हैं आरजेडी के राज्यसभा उम्मीदवार (तस्वीर- आज तक)

  • भूमिहार जाति से आते हैं अमरेंद्र धारी सिंह
  • करोड़पति हैं, दिल्ली से चलाते हैं कारोबार
अमरेंद्र धारी सिंह का आरजेडी से कोई नाता नहीं है, साथ ही वह सवर्ण (भूमिहार) जाति से आते हैं. मगर इसके बावजूद भी लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने इनको राज्यसभा भेजने के लिए उम्मीदवार बनाया है. लालू प्रसाद के इस फैसले ने सबको चौंका दिया है क्योंकि उनके बारे में कहा जाता है कि वह बैकवर्ड की राजनीति करते हैं.

बिहार में यादव और भूमिहार जाति का एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी माने जाते रहे हैं. ऐसे में लालू प्रसाद के इस फैसले से सब चकित हैं. अमरेंद्र धारी सिंह बड़े कारोबारी हैं. मूलतः वह ग्रामीण पटना के दुल्हन बाजार के एनखां गांव के रहने वाले हैं.

अमरेंद्र धारी सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट माइकल स्कूल से पूरी की थी जिसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी चले गए थे. वहां से उन्होंने ग्रेजुएशन किया. बताया जाता है कि अमरेंद्र धारी सिंह का कारोबार फर्टिलाइजर और केमिकल फैक्ट्री और रियल एस्टेट से जुड़ा है. उनका सारा कारोबार दिल्ली से ही संचालित होता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

अविवाहित हैं अमरेंद्र धारी सिंह

अमरेंद्र धारी सिंह ने अब तक शादी नहीं की है और वह अविवाहित हैं. अमरेंद्र धारी सिंह का पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी इलाके में बंगला भी है. अमरेंद्र धारी सिंह पिछले कई वर्षों से

बताया जा रहा है कि फिलहाल वह दिल्ली में 200 बेड का चैरिटेबल हॉस्पिटल बना रहे हैं. अमरेंद्र धारी सिंह अपने पिता प्रताप धारी सिन्हा और माता उर्मिला सिंह के नाम पर एक फाउंडेशन भी चलाते हैं.

सामाजिक कार्यों में रहें हैं सक्रिय

बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद जो छात्रों को आईआईटी में दाखिले की कोचिंग कराने के लिए सुपर 30 चलाते हैं, उसको भी पिछले कई सालों से अमरेंद्र धारी सिंह अपने फाउंडेशन के जरिए यानी कि अभयानंद के सुपर 30 से पास करने के बाद आईआईटी में दाखिला लेने वाले कई छात्रों को अमरेंद्र धारी सिंह ने वित्तीय मदद भी की है.

यह भी पढ़ें:

करोड़पति हैं अमरेंद्र धारी सिंह

राज्यसभा के लिए नामांकन करने के दौरान अमरेंद्र धारी सिंह ने जो शपथ पत्र दायर किया है उसके मुताबिक उनकी उम्र 60 साल है. शपथ पत्र में अमरेंद्र धारी सिंह ने अपना पता दिल्ली के D285- डिफेंस कॉलोनी में बताया है.

शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास इस वक्त हाथ में तकरीबन 17 लाख रुपये हैं. बैंक में कैश और फिक्स डिपाजिट तकरीबन 107 करोड़ है. में निवेश तकरीबन 14 करोड़ है. पोस्ट ऑफिस में निवेश तकरीबन 54 लाख है. कुल मिलाकर अमरेंद्र धारी सिंह ने शपथ पत्र में अपनी चल संपत्ति तकरीबन 188 करोड़ बताया है जबकि अचल संपत्ति तकरीबन 50 करोड़ रुपये बताया है.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement