scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: पश्चिम बंगाल में सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोक को लेकर विरोध प्रदर्शन? ये वीडियो बांग्लादेश का है 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो को पश्चिम बंगाल में सड़क पर नमाज रोकने के फैसले के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के प्रदर्शन का बताकर वायरल किया जा रहा है. दावा किया गया कि कोलकाता में नमाज के बाद बवाल हुआ और प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक नारेबाजी की.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो पश्चिम बंगाल का है जहां सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक लगने को लेकर मुस्लिमों ने विरोध प्रदर्शन किया.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं, बल्कि बांग्लादेश के चिट्टागोंग का है.

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी है. इस घोषणा के बाद कोलकाता में 15 मई यानी शुक्रवार को नमाज के बाद बवाल मच गया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस से उनकी झड़प हो गई. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक नारेबाजी भी की. 

इसी संदर्भ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भीड़ में मौजूद लोग नारे लगाते दिख रहे हैं. वीडियो में लिखा है, “कोलकाता में सड़क पर नमाज को लेकर बवाल नए सरकार के आदेश के खिलाफ मुसलमानों का धमकी भरा प्रदर्शन.” 

एक व्यक्ति ने वीडियो को एक्स पर शेयर किया और तंज कसते हुए लिखा, “सड़क किसी के बाप की थोड़ी है, जो जब चाहे ,जहाँ चाहे वही मुर्गा बन जाए.”  

Fact Check 1st

लेकिन आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं, बल्कि बांग्लादेश का है. 

कैसे पता की सच्चाई? 

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें फेसबुक पर उसी लोकेशन का दूसरा वीडियो मिला. कई बांग्लादेशी यूजर्स ने इस वीडियो को 14 मई को शेयर किया था. इन पोस्ट्स के मुताबिक वीडियो अवामी लीग के नेता इंजीनियर मोशर्रफ हुसैन के जनाजे (अंतिम संस्कार) में बांग्लादेश के  चिट्टागोंग में उमड़ी भीड़ का है.    

Advertisement

बांग्लादेशी न्यूज़ आउटलेट BD News 24 में 14 मई को छपी रिपोर्ट के मुताबिक, चिट्टागोंग में  इंजीनियर मोशर्रफ हुसैन की अंतिम विदाई में हज़ारों समर्थक शामिल हुए थे.    

फेसबुक पर मिले वीडियो में ‘The Light Park’ नाम का होटल साफ दिख रहा है. 

Fact Check 2nd

इस क्लू की मदद से हमने वायरल वीडियो में दिख रही जगह को गूगल मैप्स पर सर्च किया तो ये हमें बांग्लादेश के चिट्टागोंग में मिल गई.  

Fact Check 3rd


जाहिर है, ये वीडियो बांग्लादेश का है.

हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते कि ये वीडियो कब का है और किस घटना से संबंधित है. लेकिन इतनी बात तय है कि इसका बंगाल से कोई लेना-देना नहीं है.    

(इनपुट: ऋद्धीश दत्ता )
 

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement