scorecardresearch
 

प्रधानमंत्री की रैली में माइक ने डाली बाधा

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गोवा में आयोजित एक चुनावी रैली में उस समय अत्यंत शर्मिंदगी झेलनी पड़ी, जब सम्बोधन के दौरान माइक खराब होने से लोगों तक उनकी आवाज नहीं पहुंच सकी.

Advertisement
X
मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गोवा में आयोजित एक चुनावी रैली में उस समय अत्यंत शर्मिंदगी झेलनी पड़ी, जब सम्बोधन के दौरान माइक खराब होने से लोगों तक उनकी आवाज नहीं पहुंच सकी.

यह वाकया गोवा की राजधानी पणजी से 40 किलोमीटर दूर सांक्वेलिम में हुआ. प्रधानमंत्री जब जनसभा को सम्बोधित करने के लिए खड़े हुए और उन्होंने मंच पर मौजूद अन्य वक्ताओं का नाम लेना शुरू किया, उसी समय ध्वनि प्रसारण प्रणाली विफल हो गई.

आवाज न सुन पाने के कारण हजारों लोग सभास्थल से चले गए. मंच पर प्रधानमंत्री एवं अन्य वक्ता हतप्रभ होकर खड़े रहे. ध्वनि प्रसारण प्रणाली लगभग 20 मिनट तक विफल रही. मंच पर मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत, विधानसभा अध्यक्ष प्रतापसिंह राणे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता प्रफुल्ल पटेल मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement