scorecardresearch
 

प्लेन में हुई बेइज्जती भूले नहीं हैं सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा पर फ‍िर कसा ताना

कपिल शर्मा के शो को अल‍विदा कहने के बाद से सुनील ग्रोवर और अली असगर सोनी टीवी के रियलिटी शोज में लगातार नजर आ रहे हैं. हाल में अली ने शो सबसे बड़ा कलाकार में कुछ ऐसा कह दिया जो शायद कपिल को अच्छा न लगे...

Advertisement
X
सुनील ग्रोवर और अली असगर
सुनील ग्रोवर और अली असगर

सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए खुशखबरी की बात ये है कि वह अब लगातार सोनी टीवी के रियलिटी शो सबसे बड़ा कलाकार में कॉमेडी करते नजर आएंगे. उनके साथ एक्टर अली असगर भी नर्स के रोल में कॉमेडी करते दिखेंगे.

हाल ही में इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में सुनील ग्रोवर शो की जज रवीना के साथ फ्लर्ट करते दिखे और इसी के साथ सुनील ने अक्षय कुमार का रूप लेकर रवीना के साथ तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त सॉन्ग पर डांस भी किया. वहीं दूसरी ओर एक कॉमेडी एक्ट के दौरान नर्स बने अली असगर ने सुनील से कहा कि आपको प्लेन से कुछ याद और इसके अलावा अली ने सलाह दी कि प्लेन में फ्री की शराब बंद हो जानी चाहिए.

सुनील ग्रोवर इससे पहले इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में भी कॉमेडी एक्ट करते नजर आए थे.

Advertisement

अगर कपिल ने ये शो देखा होगा तो उन्हें समझ आ गया होगा कि ये उनके ऊपर ही मजाक किया गया था. बात दें कि सुनील ग्रोवर जल्द ही सोनी टीवी पर अपना शो लेकर आ रहे हैं. इन दिनों कपिल का शो टीआरपी की रेटिंग में लगातार मात खा रहा है. सुनील के साथ अली असगर, सुगंधा मिश्रा और चन्दन प्रभाकर ने कपिल के शो को अलविदा कह दिया था.

Advertisement
Advertisement