scorecardresearch
 

शि‍ल्पा के साथ विकास का पोल डांस, 'भाबीजी' बोलीं-'गलत पकड़े हैं'

शि‍ल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की नोक-झोंक एक बार फिर देखने के लिए क्रेजी हुए फैन्स, नए शो में नजर आने वाली इस जोड़ी के टीजर वीडियो वायरल.

Advertisement
X
विकास गुप्ता और शि‍ल्पा शि‍ंदे
विकास गुप्ता और शि‍ल्पा शि‍ंदे

शि‍ल्पा शिंदे और विकास की जोड़ी बिग बॉस के अब तक के सीजन्स की सबसे मशहूर जोड़ी बन गई है. शो खत्म होने के बावजूद दोनों को दर्शक एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर देखने के लिए बेचैन हैं. यही वजह है कि आने वाले शो में इस जोड़ी के छोटे से टीजर्स ने ही इंटरनेट पर घूम मचा दी है.

जब से सोशल मीडि‍या पर इस बात का ऐलान हुआ है कि भाबी जी विकास गुप्ता की एक बार फिर क्लास लगाने जा रही हैं तभी से दोनों के फैन्स ने ट्विटर पर इस खास एपिसोड़ को लेकर ट्वीट पर ट्वीट करना शुरू कर दिया है. बता दें जल्द ही शि‍ल्पा शिंदे और विकास गुप्ता बाकी बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ कलर्स के शो एंटरटेनमेंट की रात में नजर आएंगे.

Advertisement

इस मौके पर शि‍ल्पा शो के रोस्ट राउंड में विकास गुप्ता को कहती दिखेंगी कि पैसा इंसान से क्या क्या करवाता है. इसके बाद एक और राउंड में शि‍ल्पा विकास को पोल बनाकर ठुमके लगाते हुए दिखेंगी. शो के इस हिस्से की कई तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

A post shared by (@shikasdiaries) on

यही नहीं शि‍ल्पा शिंदे विकास के साथ भाबी जी के अवतार में बात करते हुए अपने मशहूर डायलॉग सही पकड़े हैं को गलत पकड़े हैं बोलती दिखेंगी.

कलर्स के इस शो के दौरान होस्ट बिग बॉस कंटेस्टेंट की टांग भी खीचते नजर आएंगे- जैसे अर्शी को उनके होठों पर बने तिल के लिए छ़ेडा जाएगा और कहा जाएगा- अर्शी आपका तिल कहां गया, अच्छा वो अभी मकर सक्रांति आई थी ना तो उसमें तिल का लड्डू बना दिया होगा. इसके अलावा शि‍ल्पा को जब बि‍ग बॉस की आंख वाली ट्रॉफी मिली तो लोगों ने कहा 'मां की आंख हो गई....'.इंटरनेट पर वायरल हो रहे शो के इन टीजर पर फैन्स के कमेंट्स की बौछार हो गई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement