scorecardresearch
 

सवालों के कटघरे में 'भाभीजी' शिल्पा शिंदे का सच! आख‍िर कौन देगा 11 साल का ह‍िसाब?

शिल्पा शिंदे ने जबसे कुबूल किया है कि उन्होंने 11 साल पहले अपने शो भाभीजी घर पर हैं के प्रोड्यूसर पर झूठा हैरेसमेंट का केस किया, तबसे सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. लेकिन 11 साल बाद शिल्पा की मांगी माफी क्या आज के समय में सही है? क्या उन्हें इसके बाद स्वीकार किया जा सकता है?

Advertisement
X
सही बनने के चक्कर में गलत हुईं शिल्पा शिंदे? (Photo: ITGD)
सही बनने के चक्कर में गलत हुईं शिल्पा शिंदे? (Photo: ITGD)

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इस समय शायद इंटरनेट पर सबसे ज्यादा नफरत झेलने वाली शख्स बन चुकी हैं. जबसे उन्होंने भारती सिंह के पॉडकास्ट में कुबूल किया है कि उन्होंने 11 साल पहले अपने शो भाभीजी घर पर हैं के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर झूठा सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज किया था, तबसे वो ट्रोल हो रही हैं. 

सच बोलकर फंसी शिल्पा

शिल्पा शिंदे ने इतने सालों बाद सामने से सच कहने की हिम्मत जुटाई. मगर उनकी ये सच्चाई उन्हीं पर बुरी तरह भारी पड़ी. शिल्पा के खिलाफ कड़े से कड़े एक्शन की मांग हो रही है. मेन्स राइट एनजीओ ने मुंबई पुलिस से एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की मांग की है. उनके किए हुए इस कारनामे के खिलाफ खूब आवाज उठाई जा रही है. 

सोशल मीडिया पर इस समय शिल्पा शिंदे किसी विलेन से कम नहीं हैं. हालांकि एक्ट्रेस भी ट्रोल्स को जवाब देने से पीछे नहीं हट रहीं. उन्होंने साफ कहा कि जो उनके साथ तब हुआ, अगर वो उस वक्त सुसाइड कर लेतीं क्या तब भी लोग उनपर हंसते? एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि यह उनकी मजबूरी थी, जिसकी वजह से उन्हें ये कदम उठाना पड़ा. उन्हें अपने पैसे चाहिए थे, जिसकी वजह से ये पूरा ड्रामा रचा गया.

Advertisement

क्यों गलत हैं शिल्पा?

शिल्पा ने प्रोड्यूसर पर झूठा केस किया, जिसकी वजह से उनकी इमेज पर अब बुरा असर पड़ा है. कानून के नजरिए से देखा जाए, तो जो कुछ एक्ट्रेस ने किया, उसकी गिनती क्राइम में आती है. किसी के भी खिलाफ झूठा सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस करना पूरी तरह गलत है. मगर शिल्पा की गलती इससे भी कई गुना बड़ी है. शिल्पा शिंदे के इस एक कदम की वजह से उन लड़कियों पर बहुत बुरा असर पड़ा है, जिन्होंने सचमुच सेक्शुअल हैरेसमेंट झेला है.

जो औरतें #Metoo के जरिए अपनी आवाज उठा चुकी हैं, उनकी आवाज इस समय कमजोर पड़ चुकी है. हर किसी के मन में शक बैठ गया है, उनका एक तरह से मजाक बन चुका है. एक्ट्रेस ने ऐसा करके कानून व्यवस्था का भी मजाक उड़ाया है. कानून पहले से ही मर्दों के खिलाफ काफी सख्त होता दिखा है. आरोप साबित होने से पहले ही उन्हें दोषी मान लिया जाता है. समाज में इज्जत बिगड़ती है, वो अलग.

ऊपर से इस झूठे केस की वजह से जो तकलीफ प्रोड्यूसर संजय कोहली को उठानी पड़ी होगी, वो सोची भी नहीं जा सकती. ऐसे में शिल्पा शिंदे का कुबुलनामा 11 साल बाद वाजिब नहीं लगता है. जो लोग एक्ट्रेस की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं, उन्हें भी थोड़ा सोचना जरूर चाहिए कि क्या ऐसी गलती करके माफी मांग लेना सही है? 

Advertisement

फैंस का टूटा है दिल

जब शिल्पा शिंदे ने भाबीजी घर पर हैं शो के मेकर्स संजय कोहली और विकास गुप्ता पर आरोप लगाए थे, तब उन्हें पूरे देश से सपोर्ट मिला था. बिग बॉस शो पर भी एक्ट्रेस और विकास गुप्ता के बीच लड़ाई-झगड़ा देखा गया. विकास की इमेज पर तब काफी बुरा असर पड़ा था. लोगों के सपोर्ट के दम पर शिल्पा वो शो भी जीती थीं. 

क्या सचमुच दोषी हैं शिल्पा शिंदे?

इस घटना के बाद शिल्पा शिंदे को और कितनी नफरत का सामना करना पड़ेगा, ये तो फिलहाल कोई नहीं जानता. मगर एक चीज है कि एक्ट्रेस को पूरी तरह दोषी ठहराना उनके साथ ज्यादती होगी. शिल्पा खुद बता चुकी हैं कि उन्होंने अपने हक की लड़ाई के लिए वो कदम उठाया था, जिसमें उनका तरीका गलत था. 

ऐसे में अगर कहा जाए कि वो ये मामला थोड़ी और समझ, सूझ-बूझ के साथ हैंडल करतीं तो उन्हें अपने प्रोड्यूसर पर ऐसा झूठा केस नहीं करना पड़ता और वो आज हर तरफ विलेन नहीं बनतीं.

खैर, उनके इस कुबुलनामे ने उनके बाकी विवाद पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं जहां उन्होंने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के बिहेवियर पर भी सवाल उठाए थे. अब कौन गलत है, कौन सही- इसका सही फैसला तो वक्त और फैंस ही करेंगे. लेकिन फिलहाल उनके चाहने वालों के दिल पर ठेस पहुंची है- इसका भरपाई शिल्पा कैसे करती हैं, ये देखना होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement