scorecardresearch
 

शादी के 13 साल बाद मां बनने वाली हैं टीवी एक्ट्रेस, अफवाहों पर भड़कीं, बोलीं- दो साल से प्रेग्नेंट हूं

21 फरवरी को सरगुन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करके इन अफवाहों को पूरी तरह नकार दिया. अपने कड़ा बयान में सरगुन ने पिछले दो सालों से लगातार प्रेग्नेंट होने की अफवाहों पर नाराजगी जताई. साथ ही लोगों से शांत रहने और ऐसी बेबुनियाद अफवाहें फैलाने से बचने की अपील की.

Advertisement
X
सरगुन मेहता का भड़का गुस्सा (Photo: Instagram/ITG)
सरगुन मेहता का भड़का गुस्सा (Photo: Instagram/ITG)

पिछले कुछ दिनों से टीवी के जाने माने कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता सुर्खियों में हैं. इसका कारण है सरगुन की पहली 'प्रेग्नेंसी'. कई दिनों से दावा किया जा रहा है कि रवि और सरगुन जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं. हालांकि अब उन्होंने ने इन अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सरगुन मेहता ने खुद इन दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है.

सरगुन मेहता ने कहा कि पिछले दो साल से लगातार उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ रही हैं और इससे वे परेशान हैं. 21 फरवरी को सरगुन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करके इन अफवाहों को पूरी तरह नकार दिया. अपने कड़ा बयान में सरगुन ने पिछले दो सालों से लगातार प्रेग्नेंट होने की अफवाहों पर नाराजगी जताई. साथ ही लोगों से शांत रहने और ऐसी बेबुनियाद अफवाहें फैलाने से बचने की अपील की.

अफवाहों पर भड़कीं सरगुन मेहता

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मुझे और रवि को जिस प्रेग्नेंसी के बारे में पता ही नहीं, वो आपको कैसे पता चल गया? बस करिए... प्लीज.' अपने नोट में सरगुन ने लिखा, 'न्यूज को तो हमसे पहले ही हमारी 'पिछले दो सालों की प्रेग्नेंसी' के बारे में पता चल जाता है. उनके अनुसार मैं प्रेग्नेंट हूं. ये तो एक बहुत लंबी प्रेग्नेंसी हुई. बस शांत हो जाइए और बेबुनियाद खबरें फैलाना बंद कीजिए. खबर लिखने से पहले हमें या हमारी टीम से पूछ लेना कि क्या ये सच है, इसमें ज्यादा समय नहीं लगता.'

Advertisement

सरगुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया और लिखा, 'ये बच्चे कहां जा रहे हैं, और मैं कितनी तेजी से उन्हें जन्म दे रही हूं? क्या मुझे यही सवाल पूछना चाहिए, या ये कि मैं कथित तौर पर दो साल से... या उससे भी ज्यादा समय से प्रेग्नेंट हूं? क्या उन्हें मेरे डॉक्टर पता हैं? या अब सैलून या कैफे जाना भी प्रेग्नेंसी का सबूत बन गया है? रवि और मुझे इस 'प्रेग्नेंसी' के बारे में भी पता नहीं है, तो आपको इतनी जानकारी होने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. बस शांत हो जाइए और बेबुनियाद खबरें फैलाना बंद कीजिए. खबर लिखने से पहले हमें या हमारी टीम से पूछ लेना इतना मुश्किल नहीं है कि क्या ये सच है या नहीं.'

सरगुन मेहता की इंस्टा स्टोरी

क्यों एक्ट्रेस को नहीं चाहतीं सरगुन?

ये पहली बार नहीं है जब सरगुन मेहता ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बात की हो. पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'ये ऐसा है जैसे आप हर कपल से बस यही उम्मीद करते हैं. अगर हमें बस यही करना है, तो ये शादी के पूरे संस्थान को नीचा दिखाता है. मैं ये नहीं कह रही कि जो महिलाएं प्रेग्नेंट हो रही हैं या जिन्हें बच्चा चाहिए, वो गलत हैं. लोगों के जीवन में अलग-अलग प्राथमिकताएं और लक्ष्य होते हैं. कुछ लोग 25 साल की उम्र में सफलता हासिल कर लेते हैं, कुछ 40 साल की उम्र में. सिर्फ तब जब आप अपने जीवन में जो करना चाहते हैं, उससे संतुष्ट हो जाते हैं, तब ही आप आगे बढ़कर किसी और को खुशी दे सकते हैं. ये ऐसी चीज नहीं है जो आप तब कर सकें जब आप अभी भी संघर्ष कर रहे हों या खुद को स्थापित करने की कोशिश में लगे हों. मैं अभी एक अलग सफर पर हूं.'

Advertisement

कैसे हुआ था सरगुन-रवि को प्यार?

सरगुन मेहता और रवि दुबे ने टीवी शो '12/24 करोल बाग' में साथ काम किया था. इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़े. कई सालों तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 7 दिसंबर 2013 को शादी कर ली थी. रवि ने सरगुन को 'नच बलिए' सीजन 5 के मंच से नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था.

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो रवि दुबे को जल्द ही डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' में देखा जाने वाला है. इसमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल लीड रोल्स में हैं. रवि, पिक्चर में भगवान लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. सरगुन मेहता को हाल ही में पंजाबी फिल्म 'सौंकन सौंकने 2' में दिखा गया था. इसमें एमी विर्क भी थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement