सरगुन मेहता (Sargun Mehta) आज पंजाब की मनोरंजन दुनिया का एक ऐसा नाम है, जिसने अपनी मेहनत, विविध प्रतिभा और आकर्षक व्यक्तित्व के दम पर खास पहचान बनाई है. टीवी से लेकर फिल्मों तक, सरगुन ने हर मंच पर अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाया और दर्शकों के दिल जीत लिए. 1988 में चंडीगढ़ में जन्मी सरगुन ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा '12/24 करोल बाग' सीरियल से, जहां उनके किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला.
इसके बाद 'फुलवा', 'कयामत की रात', और कई लोकप्रिय शोज में उन्होंने दमदार भूमिकाएं निभाईं. अभिनय के साथ उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और नेचुरल एक्सप्रेशन ने उन्हें जल्दी ही टीवी की स्थापित चहरे की श्रेणी में पहुंचाया.
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एंट्री फिल्म 'अंग्रेज' से हुई, जो सुपरहिट साबित हुई. इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि सरगुन को बतौर फिल्म एक्ट्रेस नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. इसके बाद लव पंजाब, हरजीता, सिंघम (पंजाबी), किस्मत और सॉन्ग्स ऑफ द सोल जैसी फिल्मों ने उन्हें पंजाबी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों की सूची में मजबूती से स्थापित कर दिया.
सरगुन ने टीवी और फिल्म अभिनेता रवि दुबे से शादी की. दोनों की प्रेम कहानी टीवी सीरियल 12/24 करोलबाग के सेट पर शुरू हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. रवि ने Nach Baliye 5 शो के दौरान राष्ट्रीय टेलीविजन पर सरगुन को प्रपोज किया, और 7 दिसंबर 2013 को दोनों ने शादी कर ली.
21 फरवरी को सरगुन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करके इन अफवाहों को पूरी तरह नकार दिया. अपने कड़ा बयान में सरगुन ने पिछले दो सालों से लगातार प्रेग्नेंट होने की अफवाहों पर नाराजगी जताई. साथ ही लोगों से शांत रहने और ऐसी बेबुनियाद अफवाहें फैलाने से बचने की अपील की.
टेलीविजन के पॉपुलर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों के लेकर हेडलाइंस में आ गए हैं. सरगुन की प्रेग्नेंसी की खबरों ने फैन्स के दिलों में खलबली मचा दी है.
टीवी स्टार और पंजाबी इंडस्ट्री की डायरेक्टर और एक्ट्रेस सरगुन मेहता को बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी के बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया. पार्टी में सरगुन बेहद की ग्लैमरस अंदाज में नजर आई. इस मौके पर सरगुन ने एक शॉर्ट ड्रेस को ब्लैक लैदर जैकेट के साथ पेयर किया था, जिसमें वो बिल्कुल जच रही थी.
एजेंडा आजतक 2025 के दूसरे दिन टीवी कपल सरगुन मेहता और रवि दुबे ने इवेंट में हिस्सा लिया. अपने इस सेशन के दौरान दोनों ने अपनी शादी, प्यार और अजब-गजब तोहफों के साथ प्रोडक्शन हाउस पर भी चर्चा की. बातचीत के दौरान रवि दुबे ने पत्नी सरगुन मेहता के लिए गहरा प्यार जताया और उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी घर की असली बॉस हैं, जो उनके रिश्ते की गहराई और स्नेह को दर्शाता है. यह सेशन दोनों के प्रशंसकों के लिए बेहद खास रहा.
सरगुन मेहता और रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कपल हैं जिनकी प्रेम कहानी फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय है. हाल ही में एजेंडा आजतक 2025 कार्यक्रम में सरगुन ने बताया कि रिश्ते की शुरुआत के दौरान रवि दुबे ने उनके पहले जन्मदिन पर कुछ अनोखा गिफ्ट दिया था. सुनिए किस्सा.
सरगुन मेहता और रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल हैं. दोनों की प्रेम कहानी फैंस की फेवरेट है. इस प्रेम कहानी में कई फनी पल भी हैं.
सरगुन मेहता और रवि दुबे के साथ ये बात फिट बैठती है कि वो जिसको छू दें, वो सोना हो जाता है. दोनों ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला था. इसके तले उन्होंने 'वे हानिया' सॉन्ग बनाया, जो सुपरहिट रहा. इसपर बात करते हुए एक्टर ने पत्नी को अन्नपूर्णा बताया और कहा कि वो सही में सबके लिए लकी हैं.