scorecardresearch
 

'क्या ये शो भी बंद होगा', 'द कपिल शो' पर रणवीर इलाहबादिया ने ली चुटकी, शेयर किया पोस्ट

रणवीर इलाहबादिया ने 'द कपिल शो' में अपनी मौजूदगी के बाद एक पोस्ट के ज़रिए सबका ध्यान खींचा. इस पोस्ट में उन्होंने 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' विवाद पर चुटीला तंज कसा.

Advertisement
X
रणवीर इलाहबादिया का मजेदार कमेंट (Photo: Instagram/beerbiceps)
रणवीर इलाहबादिया का मजेदार कमेंट (Photo: Instagram/beerbiceps)

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मशहूर पॉडकास्टर रणवीर इलाहबादिया, जिन्हें दुनिया 'बीयर बाइसेप्स' के नाम से जानती है, एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई पॉडकास्ट नहीं, बल्कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में उनकी मौजूदगी है. 'वर्ल्ड लाफ्टर डे' के खास मौके पर रणवीर, कॉमेडियन समय रैना के साथ कपिल के मंच पर नजर आए.

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद यह इन दोनों का पहला ऑन-स्क्रीन रीयूनियन था. जैसे ही नेटफ्लिक्स पर यह एपिसोड स्ट्रीम हुआ, रणवीर ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें और कैप्शन शेयर किया, जिसने पुराने विवाद की यादें ताजा कर दी. रणवीर का यह अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.

रणवीर का वह मजाकिया कैप्शन
एपिसोड के प्रीमियर के बाद रणवीर इलाहबादिया ने कपिल शर्मा और समय रैना के साथ अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर की. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके कैप्शन की हो रही है. रणवीर ने अपनी पोस्ट में चुटकी लेते हुए लिखा, 'क्या अब इनका शो भी बंद हो जाएगा?' यह लाइन सीधे तौर पर उस पुराने विवाद की ओर इशारा कर रही थी जिसकी वजह से समय रैना का शो बंद हो गया था. इस कमेंट को देखते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और लोग इसे रणवीर का अब तक का सबसे मजेदार सेल्फ-रोस्ट (खुद का मजाक उड़ाना) बताने लगे.

Advertisement

दादाजी को याद कर हुए भावुक
उन्होंने अपने दादाजी की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनके दादाजी ने अपने जीवन के आखिरी कुछ साल 'द कपिल शर्मा शो' देखते हुए बिताए थे. रणवीर ने इमोशनल होते हुए लिखा, 'अगर आज मेरे दादाजी जिंदा होते, तो मुझे कपिल के शो पर देखकर बेहद खुश होते. दादाजी, आप जहां भी हैं, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं.' इसके साथ ही उन्होंने कपिल शर्मा को इस मंच पर बुलाने के लिए शुक्रिया भी अदा किया.

आखिर क्या था वो 'India's Got Latent' विवाद?
रणवीर की बातों के पीछे छिपा वो विवाद साल 2025 का है, जब समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर भारी हंगामा हुआ था. उस दौरान रणवीर इलाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट के माता-पिता को लेकर कुछ ऐसी अश्लील टिप्पणी कर दी थी, जो लोगों को बिल्कुल रास नहीं आई. इस विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया और रणवीर के साथ-साथ समय रैना और अपूर्वा मुखीजा के खिलाफ केस दर्ज किए गए. जनता के बढ़ते गुस्से और कानूनी अड़चनों की वजह से आखिरकार उस शो को प्लेटफॉर्म से हटाना पड़ा था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement