सेलेब्रिटी कुकिंग-कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 का अपकमिंग एपिसोड धमाकेदार होने वाला है. क्योंकि बतौर गेस्ट शो में धुरंधर के जमील जमाली यानी राकेश बेदी एंट्री करने वाले हैं. शो का धमाकेदार प्रोमो सामने आया है जिसमें राकेश ने आते ही अपने एंटरटेनिंग स्टाइल से फैंस का दिल जीत लिया है.
राकेश बेदी की कॉमेडी
राकेश बेदी ने आते ही सबको नचा डाला. एक्टर के साथ सभी सेलेब्स ने डांस किया. राकेश ने धुरंधर के अपने हिट डॉयलॉग 'बच्चा है तू मेरा' को रीक्रिएट किया. कृष्णा अभिषेक ने जमकर राकेश बेदी के साथ कॉमेडी की. एल्विश यादव को भी लपेटे में लिया. उन्होंने राकेश को एल्विश यादव से मिलवाया. फिर पूछा- क्या आप जानते हैं ये कौन है. राकेश ने ना में जवाब दिया. तब कृष्णा बोले- मैं इसे यही बचाना चाहता था कि वो एल्विश को नहीं जानते.
कृष्णा ने राकेश बेदी से एक फरमाइश कर डाली. उन्होंने कहा कि जनता आपको डेटिंग शो स्प्लिट्सविला का होस्ट बनते हुए देखना चाहती है. राकेश ने सेट पर रिहर्सल भी की. करण कुंद्रा ने एक्टर से कहा कि आप समझो मैं सनी लियोनी हूं. ये सुनकर एक्टर शरमाने लगे. फिर क्या था... सबने राकेश को टीज किया. कृष्णा ने मजे लेते हुए कहा- ये तो सनी लियोनी का नाम सुनकर ल्यारी भूल गए. शो का प्रोमो देखकर लोगों का कहना है ये एपिसोड काफी एंटरटेनिंग होने वाला है.
वर्कफ्रंट पर राकेश बेदी के एक्टिंग करियर को फिल्म धुरंधर ने बड़ा कमबैक दिया है. हर तरफ राकेश की चर्चा हो रही है. धुरंधर में जमील जमाली का रोल उनके करियर की बेस्ट एक्टिंग में शामिल हो गया है. फैंस ने राकेश को धुरंधर 2 के बाद सीरीज राख में देखा. इसमें उन्होंने अली फजल के पिता का रोल किया. छोटे लेकिन अहम रोल में वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे. देखना होगा राकेश का अगला प्रोजेक्ट क्या होता है.