एल्विश यादव (Elvish Yadav) बिग बॉस ओटीटी-2 (Bigg Boss OTT 2) साल 2023 के विनर हैं. उन्होंने विनर बनकर इतिहास रच दिया है. बीते 16 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो का विनर बना है. एल्विश को 25 लाख रुपये का इनाम और चमचमाती ट्रॉफी मिली है (Bigg Boss OTT 2 winner).
बिग बॉस ओटीटी 2 को बिग बॉस: ओवर-द-टॉप सीजन 2 के नाम से भी जाना जाता है, यह बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन है जो खुद बिग बॉस का स्पिन-ऑफ एडिशन है. इसका प्रीमियर 17 जून 2023 को JioCinema हुआ था. बिग बॉस ओटीटी के भी होस्ट सलमान खान ही थें (Bigg Boss OTT 2, Host). शो का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त 2023 को हुआ था (Bigg Boss OTT 2 Finale).
इसका प्रोमो 7 जून 2023 को रिलीज किया गया था. बिग बॉस का यह हाउस मुंबई में स्थित फिल्म सिटी में है (Bigg Boss OTT 2, House).
अमेरिका में फर्जी पासपोर्ट के सहारे रह रहे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को अमेरिकी एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है. दोनों पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क संचालित करने का आरोप है.
अमेरिका में कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के साथ हरियाणा के गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को भी गिरफ्तार किया गया है. नीरज पर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में हत्या, रंगदारी समेत 25 से अधिक मामले दर्ज हैं.
सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव ने पहली बार अपने नमो नारायण फार्म की झलक फैंस को दिखाई है. गुरुग्राम से दूर इस फार्म पर कई गिर गायें और एक भैंस भी नजर आई. एल्विश दोस्तों के साथ फार्म पहुंचे और अपनी गायों से फैंस को मिलवाया. उन्होंने बताया कि इसी फार्म से नमो नारायण ब्रांड के दूध और घी की सप्लाई होती है. फार्म की हरियाली और गायों की देखभाल ने फैंस का ध्यान खींचा.
एल्विश ने 'नमो नारायण' फार्म की झलक फैंस को पहली बार दिखाई है. यहीं से उनके 'नमो नारायण' ब्रांड का घी बनकर आता है.
एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश के बीच 'प्लेग्राउंड सीज़न 5' के सेट पर हुई वीडियो लीक को लेकर विवाद तेज हो गया है. वायरल वीडियो में एल्विश तेजस्वी को गाली देते हुए नजर आए, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हुई.
परेश रावल ने सोशल मीडिया पर माता लक्ष्मी की चंचलता और पैसे के सही उपयोग पर एक ट्वीट किया, जो तेजी से वायरल हुआ. इस पर राजपाल ने मजेदार प्रतिक्रिया दी, जिससे दोनों की जोड़ी फिर से चर्चा में आ गई.
पिछले काफी समय से टेलीविजन जगत में एल्विश यादव और जन्नत जुबैर के रोमांस के चर्चे हैं. कहा जा रहा है कि फैजल शेख से ब्रेकअप के बाद जन्नत, एल्विश को डेट कर रही हैं.
विक्की जैन ने अपने जन्मदिन के मौके पर खुद के प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है. वो रेमो डिसूजा को डायरेक्टर लेकर टाइगर श्रॉफ के साथ एक एक्शन फिल्म बना रहे हैं, जिसमें एल्विश यादव और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे.
एक्टर राकेश बेदी को फैंस जल्द लाफ्टर शेफ सीजन 2 में देखेंगे. शो का प्रोमो काफी एंटरटेनिंग है. सनी लियोनी का नाम सुनकर राकेश शरमाए.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का मजाक उड़ाने के बाद, अब एल्विश ने खुद की एक तथाकथित 'खरगोश जनता पार्टी' अनाउंस कर दी है. एल्विश ने इस डमी पार्टी का बकायदा एक मजेदार पोस्टर और मैनिफेस्टो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को जंतर-मंतर पहुंचने और 'फ्री गाजर' देने का ऑफर दिया है.
एल्विश यादव ने मजाकिया अंदाज में ‘खरगोश जनता पार्टी’ की घोषणा की है. पोस्टर, नारे और व्यंग्यात्मक टिप्पणियों के साथ उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. एल्विश की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ यूजर्स ने इसे मनोरंजक बताया, जबकि अन्य ने इसकी आलोचना भी की.
एल्विश यादव ने अपनी सालों की मेहनत से और अपने पैसों से गुरुग्राम में अपने सपनों का महल बनवाया. यहां एक भव्य मंदिर बनवाया और जिसका वजन 200 किलो का बताया जाता है. इसे असली मार्बल से बनाया गया है.
एल्विश यादव के करोड़ों के बंगले में वास्तुदोष होने का दावा किया गया है. ज्योतिषी की सलाह पर उन्होंने मंदिर की जगह बदलने और अपने नाम में एक और 'V' जोड़ने का फैसला लिया.
मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और गाड़ियों के शौक को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए गुड़गांव में बने अपने नए आलीशान लग्जरी घर का पूरा टूर कराया है.
जन्नत इन दिनों लाफ्टर शेफ 3 में देखी जा रही हैं. दिन-ब-दिन उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही है. जन्नत निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने एल्विश संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है.
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- तमिल सिंगर सुचित्रा ने तृषा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जो अब चर्चा में बना हुआ है. वहीं एल्विश यादव से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 10 करोड़ रुपये एक्सटॉर्शन मनी की मांग की है.
एल्विश यादव से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 10 करोड़ रुपये एक्सटॉर्शन मनी की मांग की है. उन्हें एक मैसेज के जरिए ये धमकी मिली है, कि अगर दो दिनों में उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हें गोली मार दी जाएगी.
सुनीता आहूजा अपने बेबाक और बिंदास एटीट्यूड के लिए जानी जाती हैं. अब 'लाफ्टर शेफ' शो में सुनीता ने न सिर्फ भांजे कृष्णा को रोस्ट किया, बल्कि वो इशारों-इशारों में पति गोविंदा पर भी तंज कसती नजर आईं.
यूट्यूबर एल्विश यादव करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. वो गुरुग्राम से लेकर दुबई तक लग्जूरियस घर में रहते हैं. सिस्टम हैंग करने वाले एल्विश रियल एस्टेट के धुरंधर खिलाड़ी हैं.
बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव को सांप के जहर से जुड़े केस में बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय बेंच ने एल्विश के खिलाफ आपराधिक केस खारिज कर दिया है.
यूट्यूबर अनुराग डोबाल एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती हैं. उनका इलाज चल रहा है. कई सितारे अनुराग के सपोर्ट में आगे आ रहे हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं. मुनव्वर फारूकी और अली गोनी ने अनुराग को ट्रोल करने वालों की भी क्लास लगाई.