scorecardresearch
 

पवन सिंह के इवेंट में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वायरल हो रहा वीड‍ियो

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के बलिया में हुए कार्यक्रम में भारी भीड़ ने अफरा-तफरी मचा दी, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हुई. भीड़ बेकाबू हो गई और टेबल-कुर्सियां टूट गईं. पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें कई फैंस घायल हुए.

Advertisement
X
पवन सिंह के इवेंट में हंगामा (Photo: Social Media)
पवन सिंह के इवेंट में हंगामा (Photo: Social Media)

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का विवादों से गहरा नाता है. उनके हर प्रोग्रोम में किसी ना किसी तरह का विवाद जरूर होता है. एक बार फिर पावर स्टार के इवेंट में हंगामा होते देखा गया. सोशल मीडिया पर पवन सिंह के कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ को बेकाबू देखा गया है. आइए जानते हैं कि पूरा मांजरा है क्या.  

पवन सिंह के इवेंट में बवाल 
पवन सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे थे. उन्होंने हमेशा की तरह सिंगिंग और डांसिंग से फैन्स का दिल जीतने की कोशिश की. लेकिन इवेंट में मौजूद पब्लिक पावर स्टार को देखकर क्रेजी हो गई, जिससे वहां भगदड़ मच गई. भीड़ इतनी बेकाबू हुई कि वहां रखे हुए टेबल और कुर्सियां भी टूट गईं. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू किया, जिससे वहां मौजूद कई फैंस को चोट लग गई. 

पवन सिंह के इवेंट में सांसद-एक्टर रवि किशन और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे. पुलिस की लाठीचार्ज से घायल हुए सचिन कुमार ने बताया कि चार पुलिसकर्मियों ने उन्हें बिना किसी वजह के पीटा. वो चुपचाप खड़े होकर सब देख रहे थे. तभी पुलिस आई और  उन्हें पकड़कर पीटने लगी.
 
वीडियो में घायल पीड़ित के शरीर से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है. लोगों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है. पावर स्टार के फैन्स जान बचाने के लिए इधर से उधर भाग रहे हैं. 

Advertisement

बवाल से उठे सवाल 
ये पहला मौका नहीं है जब किसी भोजपुरी कलाकार के इवेंट में भगदड़ और बवाल मचा है. पवन सिंह हों या खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह. इतिहास गवाह कि किसी टॉप भोजपुरी कलाकार के इवेंट में बवाल होता ही है. सवाल ये है कि इवेंट के लिए सुरक्षा के इंतजाम पहले क्यों नहीं किए जाते. स्टार्स की परफॉर्मेंस के दौरान अफरा-तफरी कैसे हो जाती है. क्योंकि इवेंट का आयोजन करने से पहले फैन्स की भावनाओं को नोटिस नहीं किया जाता. 

क्या किसी सितारे के फैन का खून इतना सस्ता है कि जिसे लाठीचार्ज करके बहाया जा सके. क्यों हमेशा फैन्स को खून बहाकर चहेते स्टार के लिए प्यार की कीमत चुकानी पड़ती है. अगर शहर में किसी बड़े स्टार का इवेंट हो रहा है, तो उसके लिए पहले ही सख्ती से इंतजाम किए जाने चाहिए. या हमेशा बवाल होने का इंतजार किया जाता है. ये बात नहीं भूलनी चाहिए कि आम आदमी ही दूसरे आम आदमी को स्टार बनाता है. अगर आदमी किसी स्टार से किनारा कर ले, तो वो स्टार नहीं रहता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement