टेलीविजन सीरियल की दुनिया में हर दिन नया ट्विस्ट आता रहता है. इस वीक भी शोज की दुनिया में कई छोटी-मोटी बड़ी बातें देखने को मिलेंगी. अनुपमा अपना घर बनाने के लिए कुकिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेगी. विरानी परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आर्यावर्धन और अनु की जिंदगी भी बदलने वाली है. टीवी ट्विस्ट पर नजर डालते हैं.
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'में विरानी परिवार के रिश्तों में बड़ा भूचाल देखने को मिलेगा. करण परिवार के सामने कहेगा कि वो वैष्णवी को अपने घर की बहू स्वीकार नहीं करेगा. करण साफ कर देगा कि नकुल और वैष्णवी की शादी कभी नहीं हो सकती. एक ओर जहां पूरा परिवार वैष्णवी के खिलाफ खड़ा नजर आएगा, तब तुलसी विरानी उसके सपोर्ट में खड़ी दिखेगी.
'तुम से तुम तक'
जी टीवी के शो 'तुम से तुम तक' में आर्या और अनु की जिंदगी में हड़कंप मचने वाला है. माया के हाथ आर्यावर्धन का सबसे बड़ा राज लग जाएगा. उसे पता चल जाएगा कि आर्या, वर्धन परिवार का सगा बेटा नहीं है. सच सामने आने के बाद आर्या और अनु के रिश्ते के साथ-साथ पूरे परिवार की नींव हिल जाएगी.
'गंगा माई की बेटियां'
'गंगा माई की बेटियां' के अपकमिंग एपिसोड में कोर्टरूम ड्रामा शुरू होने वाला है. गंगा को न्याय दिलाने के लिए स्नेहा बड़ा कदम उठाएगी. ढाबा जलाने-गंगा की जान लेने की कोशिश के केस में वो खुद उनकी वकील बनकर अदालत में लड़ाई लड़ेगी. पूरी साजिश की मास्टरमाइंड ठकुराइन दुर्गावती की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.
'अनुपमा'
'अनुपमा' में कुकिंग कॉम्पिटिशन के दौरान जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. कॉम्पिटिशन में अनुपमा और प्रेम की टीम आमने-सामने है. प्रेम अपने अहंकार की वजह से टास्क हार जाएगा. हार का जिम्मा वो राही और अपनी टीम पर डालेगा. वहीं अनुपमा टास्क जीतकर अपने सपनों का घर बनाएगी.
'वसुधा'
'वसुधा' के अपकमिंग एपिसोड में समर अपनी साजिश में नाकाम होते दिखेगा. वसुधा उसकी कॉन्ट्रैक्ट डील को सिरे से खारिज करते हुए पेपर्स फाड़ देगी. समर ने वसुधा को अपने जाल में फंसाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाया.
आपका फेवरेट शो कौन सा है.