scorecardresearch
 

लौट रही है तुलसी की पुरानी दुश्मन, विरानी परिवार में बढ़ेगी टेंशन, TRP के लिए मेकर्स का नया दांव!

क्योंकि सास भी बहू थी 2 की कहानी 10 साल आगे बढ़ चुकी है और शो में नए किरदारों के साथ फैमिली ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. एकता कपूर के सीरियल में एक्ट्रेस सुवर्णा झा, तृप्ति विरानी बनकर लौटने वाली हैं.

Advertisement
X
क्योंकि 2 में आएगा बड़ा ट्विस्ट (Photo: Social Media)
क्योंकि 2 में आएगा बड़ा ट्विस्ट (Photo: Social Media)

'क्योंकि सास भी बहू थी 2' की कहानी 10 साल आगे बढ़ चुकी है. शो में जमकर फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है. तुलसी की जिंदगी में मुसीबतों की बौछार हो गई है. इस बीच उसे एक और दुश्मन से लड़ने के लिए तैयार रहना होगा. शो में जल्द ही एक नई एंट्री होने वाली है. मेकर्स ने तुलसी की जिंदगी में तबाही मचाने का नया प्लान तैयार किया है. चलिए जानते हैं कि शो में कौन सा नया ट्विस्ट आने वाला है. 

शो में होगी नए विलेन की एंट्री 
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में सुवर्णा झा की एंट्री होने वाली हैं. सुवर्णा झा, तृप्ति विरानी का किरदार निभाएंगीं. यानी विरानी परिवार में नए सदस्य आने वाला है. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के पहले सीजन में सुवर्णा ने तृप्ति विरानी का निगेटिव रोल प्ले किया था, जिसने विरानी परिवार के लोगों का जीना हराम कर दिया था. तृप्ति एक बार फिर तुलसी को परेशान करने वाली है. शो में नया किरदार कई ट्विस्ट एंड टर्न लेकर आएगा. 

इस बार भी सुवर्णा झा, तृप्ति विरानी बनकर उसी अंदाज में लोगों को एंटरटेन करेंगी या नहीं, ये कहना मुश्किल है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शो में तृप्ति का किरदार गिरी हुई टीआरपी को उठाने के लिए लाया जा रहा है. क्योंकि लीप से पहले शो की कहानी लोगों को पसंद आ रही थी. लीप के बाद शो बोरिंग सा हो गया है. यही वजह है कि लोग 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से दूरी बना रहे हैं, जिसका असर इसकी टीआरपी पर पढ़ा है.

Advertisement

माना जा रहा है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी में नई जनरेशन दिखाई जाने वाली है. ऐसे आने वाले वक्त में शो में कई नए चेहरे और नए किरदारों की झलक देखने को मिलेगी. 

वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने हाल ही में एकता कपूर के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को अलविदा कह दिया. शो में वो परी विरानी के रोल में नजर आई थीं. सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए उन्होंने मेकर्स का धन्यवाद किया और अपनी भूमिका परी विरानी को अलविदा कहा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement