टीवी शो नमक इस्क का में नजर आ रहीं गरिमा सिंह अपने रोल को लेकर चर्चा में हैं. शो में वो सास के रोल में हैं. अपनी उम्र से ज्यादा बड़ी उम्र के रोल निभाने पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.
बड़ी उम्र के रोल निभाने पर एक्ट्रेस ने कहा ये
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, गरिमा ने कहा- मुझे ऐसे एक्टर्स की मां या सास की भूमिका निभाने के ऑफर मिले हैं जो मेरी उम्र के बराबर हैं. हालांकि, ये मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता है, जो वास्तव में मेटर करता है वो है स्क्रीन समय और कंटेंट. मुझे लगता है कि मां की भूमिका निभाना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना की लीड रोल. मुझे लगता है कि सास बहू शोज रोमांटिक शो की तुलना में देखना ज्यादा दिलचस्प है. मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि वे अपने कंटेंट के कारण अधिक दर्शकों को लुभाते हैं. शो को बेहतर बनाने में मदद करने वाली कोई भी चीज हमेशा अच्छी होती है.
आगे उन्होने कहा- मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है जब मेरी ही उम्र का एक्टर कोई मेरे बेटे और बेटी का रोल निभाए. वास्तव में मैं अपनी एक्टिंग स्किल से उन्हें मां वाली फीलिंग देती हूं. मेरे लिए परफॉर्मेंस और कैरेक्टर अधिक मायने रखता है, उम्र नहीं.
बता दें कि एक्ट्रेस ने अपना एक्टिंग करियर टीवी के फेमस शो छोटी बहू से शुरू किया था, जब वो महज 23 साल की थी और उन्होंने लगभग अपनी ही उम्र के एक्टर की मां का रोल निभाया था.