scorecardresearch
 

Bigg Boss 11: इस कंटेस्टेंट की 11 महीने में टूटी थी पहली शादी, फिर टीवी एक्ट्रेस से हुआ प्यार

बिग बॉस के सीजन 11 में सेलिब्रेटी लिस्ट में टीवी एक्टर हितेन तेजवानी का नाम भी शामिल है. शो में शांत दिखने वाले हितेन की पर्सनल लाइफ की एक सच शायद ही पब्‍िलकली हर किसी को पता हो. जानें, क्या है वो बात...

Advertisement
X
हितेन तेजवानी
हितेन तेजवानी

टीवी का जाना माना चेहरा एक्टर हितेन तेजवानी इस समय बिग बॉस के सीजन 11 का हिस्सा हैं. शो में शांत और शालीन नजर आने वाले हितेन असल जिंदगी में भी वैसे ही हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हितेन की पहली शादी 11 महीने में टूट गई थी और गौरी प्रधान के साथ उनकी दूसरी शादी हुई है.

जी हां, आपने एकदम से सही सुना हितेन की गौरी से दूसरी शादी है. इंडिया फोरम से बात करते हुए हितेन ने बताया कि हां गौरी से पहले भी उनकी एक शादी हो चुकी थी और अब वो उस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं. तलाक किसी की भी जिंदगी का सबसे बुरा पार्ट होता है.

2001 में हितेन ने अपनी पहली वाइफ से तलाक ले लिया था और अपनी फेल शादी का ब्लेम भी हितेन ने अपने ऊपर ले लिया था. हितेन का कहना था कि वो अपनी पत्नी को टाइम नहीं दे पाते थे और यही वजह बनी उनके तलाक की. खबरों की मानें तो हितेन अपनी पहली पत्नी के संपर्क में नहीं हैं.

Advertisement

गौरी के साथ एक परफेक्ट लाइफ बिता रहे हितेन का मानना है कि उनकी जिंदगी में गौरी का होना किसी दुआ के जैसा है. मैं खुश हूं कि मैंने जिससे प्यार किया उसी से मैंने शादी भी की. गौरी और मेरा सेम प्रोफेशन में होना भी हमारी शादी के लिए प्लस प्वाइंट साबित हुआ.

बिग बॉस में पहले गौरी के आने की खबरें भी आई थीं लेकिन बाद में सिर्फ हितेन ही इस शो में फाइनल कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए. हितेन की वाइफ गौरी मानती हैं कि उनके पति इस शो के लिए परफेक्ट कैंडिडेट हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement