टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार शरारतों पर उतर आए, इतना ही नहीं उन्होंने एक चोर की तरह दर्शक की घड़ी तक चुरा ली. शो में अक्षय को-एक्टर अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख संग आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 3' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे.
gang on the sets of today! Always a fun time with this bunch of loonies 😜
— Akshay Kumar (@akshaykumar)
अक्षय ने इस तरह से चुराई की उसे महसूस तक नहीं हुआ. सेट से एक सूत्र ने बताया, ' अक्षय, अभिषेक और रितेश पूरी तरह मस्ती के मूड में थे. तीनों को कपिल और उनकी टीम बेहद पसंद है, जहां वे सभी अच्छा समय बिताते दिखाई दिए. पूरी तरह शरारतों में डूबे लोगों का वे मजाक बना रहे थे.'
शो के बारे में सूत्र ने बताया, 'कॉम्पटिशन में एक लकी दर्शक ने प्राइज जीता. जैसे ही वह स्टेज पर आया अक्षय ने उसकी घड़ी चुरा ली. इन सबके बीच विनर यह नहीं समझ पाया कि क्या चल रहा है.' उन्होंने बताया, ' कबूल की और मजेदार तरीके से उसकी घड़ी लौटाई.'