scorecardresearch
 

'ये समाज के आतंकवादी', प्रणित मोरे पर भड़के सुनील पाल, सख्त कानून की मांग, बोले-कॉमेडी के नाम पर कलंक

'370 रुपये की बिरयानी' वाले विवाद में कॉमेडियन प्रणित मोरे फंसते जा रहे हैं. एक के बाद एक सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं. अब सुुनील पाल ने प्रणित मोरे के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है और उन्हें कॉमेडी का कलंक बताया है.

Advertisement
X
प्रणित मोरे पर भड़के सुनील पाल (Photo: Instagram @rj_pranit)
प्रणित मोरे पर भड़के सुनील पाल (Photo: Instagram @rj_pranit)

बिग बॉस फेम और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इस समय विवादों में फंसे हुए हैं. प्रणित के शो में एक गुरुग्राम के लड़के ने एक लड़की के लिए '370 रुपये की बिरयानी' को लेकर भद्दा कमेंट किया था, जिसका प्रणित ने भी साथ दिया था. कॉमेडी शो में लड़की को लेकर किए गए भद्दे कमेंट पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. देश की जनता से लेकर कई सेलेब्स भी प्रणित पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. अब कॉमेडियन सुनील पाल ने प्रणित को कॉमेडी शो में अश्लीलता फैलाने पर खरी-खोटी सुनाई है. 

क्या बोले सुनील पाल?

समाचार एजेंसी संग बातचीत में सुनील पाल ने अपने कॉमेडी शो में अश्लीलता फैलाने वाले कॉमेडियन्स को 'समाज का आतंकवादी' बताया और उनके खिलाफ सख्स से सख्त एक्शन लेने की मांग की है. सुनील ने कहा कि कॉमेडी क्लबों में आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के खिलाफ सख्त नियम होने चाहिए. सुनील पाल ने समय रैना पर भी तंज किया. उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि ऐसे कॉमेडियन्स को बिग बॉस और केबीसी जैसे शो में क्यों बुलाया जाता है. 

सुनील पाल बोले- कॉमेडी के नाम पर आए दिन जो लड़के-लड़कियां माइक पकड़ कर दर्शकों के सामने, Gen Z के सामने अश्लीलता फैलाने की कोशिश करते हैं. उससे उनका घर तो चल जाता है, लेकिन हमारे समाज का एक तबका, हमारे जो युवा हैं, जो Gen Z हैं, हमारे देश का जो भविष्य है...ये लोग अश्लीलता फैलाकर ऐसे युवाओं को बिगाड़ने का काम ये कर रहे हैं. 

Advertisement

कॉमेडियन ने दावा किया कि ऐसे कॉमेडियन्स समाज और उसकी संस्कृति को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. समय और प्रणीत जैसे कॉमेडियन्स का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा- इसीलिए मैं इन लोगों को हमेशा समाज का आतंकवादी कहता हूं, क्योंकि जो समझ में नहीं आता, वो समाज में नहीं आता. 

सुनील पाल ने की एक्शन की मांग

सुनील ने आगे कहा कि कॉमेडी क्लबों को कड़े नियम लागू करने चाहिए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कॉमेडियन गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करने, आपत्तिजनक कमेंट करने, या संवेदनशील विषयों पर गलत तरीके से चर्चा करने से बचें. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि एक गंदी मानसिकता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. 

प्रणीत और समय जैसे कॉमेडियन्स को मिल रहे फेम के बारे में बात करते हुए सुनील ने कहा-आज समाज और हमारे जैसे कॉमेडियन्स डरे हुए और घबराए हुए हैं कि इन्हें क्यों बिग बॉस में बुलाया जाता है? इन्हें क्यों केबीसी में बुलाया जाता है? इन्हें क्यों आगे बढ़ाया जाता है, जबकि ये लोग गाली-गलौज करते हैं.

सुनील पाल ने दर्शकों से उन कॉमेडियन्स को सपोर्ट करने की रिक्वेस्ट की, जो क्लीन कॉमेडी को बढ़ावा देते हैं. सुनील ने प्रणीत और इस तरह के कंटेंट में शामिल लोगों को 'कॉमेडी का कलंक' बताया. उन्होंने दर्शकों और कॉमेडी क्लबों दोनों से इस तरह की कॉमेडी के खिलाफ सख्त नियम लागू करने की अपील भी की. 

Advertisement

क्या है माजरा?

दरअसल, प्रणित मोरे के शो में हिमांशु जांगड़ा नाम के एक लड़के ने कहा था कि उसने डेट पर एक लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी, जिसके बदले वो लड़की संग फिजिकल रिलेशन बनाकर उससे वो पैसे वसूलना चाहता था. इस बयान पर कई लोगों ने आपत्ति जताई और महिलाओं के प्रति इसे बड़ा अपमान माना. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement