scorecardresearch
 

पहली बार दिखा सुहाना का स्पोर्टी अंदाज, गेम खेलते हुए वीडियो Viral

सुहाना खान का दोस्तों के साथ गेम खेलते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें पहली बार सुहाना का स्पोर्टी अंदाज देखने को मिल रहा है.

Advertisement
X
सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ
सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ

शाहरुख खान की बेटी सुहाना का दोस्तों के साथ गेम खेलते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वे फ्रेंड्स के साथ म्यूजिकल चेयर गेम खेलती नजर आ रही हैं. ये वीडियो सुहाना के इंस्टा फैनक्लब पर शेयर किया गया है. ग्रीन कलर के टॉप में सुहाना का स्पोर्टी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में किंग खान की बेटी का चुलबुला और मस्तमौला अंदाज पहली बार देखने को मिल रहा है.

A post shared by (@suhanakhanx) on

A post shared by (@suhanakhanx) on

पिछले दिनों गौरी खान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर सुहाना की एक फोटो शेयर की थी. जिसके कैप्शन में लिखा था- Having the time of your life in your teens ...❤ सोशल मीडिया पर सुहाना की इस तस्वीर को काफी पसंद किया गया. एक यूजर ने लिखा- सो क्यूट, आप बिल्कुल अपने पापा की तरह लगती हैं. तो दूसरे ने लिखा- पापा की कार्बन कॉपी हैं सुहाना खान.

Advertisement

बताते चलें कि इतनी कम उम्र में सुहाना की बॉडी लैंग्वेज में कमाल का कॉन्फिडेंस झलकता है. किंग खान की लाडली इन दिनों अपने स्टाइल स्टेटमेंट और फैशन सेंस से सभी को इम्प्रेस कर रही हैं. इन दिनों सुहाना का मेकओवर, लुक और उनका ड्रेसिंग सेंस टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. बॉलीवुड गलियारों में भी सुहाना के ग्लैमरस अंदाज को काफी सराहा जा रहा है.

A post shared by (@suhanakhanx) on

सुहाना कुछ दिनों पहले पापा शाहरुख खान के साथ आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स को सपोर्ट करते हुए दिखी थीं. स्टेडियम में सुहाना के साथ उनके बाकी दोस्त भी मौजूद थे. आईपीएल मैच के दौरान की ये तस्वीरें वायरल हुई थीं.

A post shared by (@suhanakhanx) on

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहाना बॉलीवुड में जल्‍द दिखाई दे सकती हैं. कहा तो यहां तक जा रहा है कि सुहाना के बॉलीवुड में एंट्री की जिम्मेदारी शाहरुख ने अपने खास दोस्त करण जौहर को दी है. इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही वह काफी पॉपुलर हो चुकी हैं. अक्सर उन्हें फिल्म प्रीमियर में या फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है.

Advertisement
Advertisement