scorecardresearch
 

Film wrap: सुहाना की बिकिनी फोटो viral, 'दिल मिल गए' शो के एक्टर का निधन

टीवी शो 'दिल मिल गए' फेम एक्टर करण परांजपे 25 मार्च को सुबह के समय अपने घर में मृत पाए गए. इसके अलावा ग्लैमर वर्ल्ड एक बार फिर वायरल हो गई हैं सुहाना खान की लेटेस्ट बि‍किनी फोटोज. जाने बॉलीवुड में क्या रहा खास:

Advertisement
X
Film Wrap
Film Wrap

टीवी शो 'दिल मिल गए' फेम एक्टर करण परांजपे 25 मार्च को सुबह के समय अपने घर में मृत पाए गए. इसके अलावा ग्लैमर वर्ल्ड एक बार फिर वायरल हो गई हैं सुहाना खान की लेटेस्ट बि‍किनी फोटोज. जाने बॉलीवुड में क्या रहा खास:

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का ग्लैमरस लुक जबसे फैन्स के बीच पॉपुलर हुआ तभी से इस स्टार किड्स की लेटेस्ट तस्वीरों के आउट होने का फैन्स को इंतजार रहता है. यही वजह है कि सु‍हाना की लेटेस्ट तस्वीरें एक बार फिर से वायरल हो गई हैं. इन तस्वीरों में सुहाना को पूल में दोस्त के साथ चिल आउट करते हुए देखा जा सकता है.

टीवी शो 'दिल मिल गए' फेम एक्टर करण परांजपे 25 मार्च को सुबह के समय अपने घर में मृत पाए गए. उनकी मां ने उन्हें घर में सबसे पहले मृत हालत में देखा. उनके आकस्मिक निधन की वजह अभी सामने नहीं आई है. लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि 26 साल के करण की नींद में हार्ट अटैक आने की वजह से मौत हुई. महज 26 साल की उम्र में एक्टर के निधन की खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है. वे टीवी का चर्चित चेहरा थे.

Advertisement

बॉलीवुड फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के गाने भी दर्शकों के जुंबा पर चढ़ गए हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने भी फिल्म के हिट सॉन्ग बॉम डिगि डिगि गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. खास बात ये है कि इस गाने पर अदा शर्मा अपनी दादी के साथ थि‍रकती नजर आ रही हैं.

साउथ के सुपरस्टार राम चरण तेजा का जन्म 27 मार्च 1985 को चेन्नई में हुआ था. वे तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं. रामचरण साउथ फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं. उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट फिल्म जंजीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ये मूवी फ्लॉप साबित हुई. जिसके बाद रामचरण किसी दूसरी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आए. उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

बिशाल शर्मा ने 12 साल की उम्र में अपने हुनर से ये साबित किया है कि वो किसी से कम नहीं हैं. असम के रहने वाले बिशाल ने सुपर डांसर सीजन 2 का खिताब भारी मतों से जीता है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वो शो में जीती हुई धनराशी का किस तरह इस्तेमाल करेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement