कटरीना कैफ को अकसर मीडिया के साथ विनम्रता से पेश आते ही देखा गया है फिर चाहे उनसे कोई अटपटे सवाल ही क्यों ना पूछे गए हों. हाल ही में भी कुछ
ऐसा ही देखने को मिला, इस बार भी मीडिया ने कटरीना को पब्लिक प्लेस पर असहज महसूस करवाया लेकिन वह इसका विरोध किए बिना ही निकल गईं.
दरअसल पिछली देर रात मोरक्को से अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग कर मुंबई लौंटी. जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंची मीडिया ने उनकी तस्वीरें क्लिक कर उनका रास्ता रोकने की कोशिश की और उनके सवाल पूछना शुरू कर दिए. इस मौके पर कटरीना अपने बॉडीगार्ड्स के साथ नहीं थीं और उनके ड्राइवर ही मीडिया को धकेलते नजर आए. लेकिन जैसे ही कटरीना अपनी गाड़ी में सवार होने लगी तो वहां मौजूद मीडियाकर्मियों में से ये चिल्लाने की आवाज आई कि हमें बुलाया क्यों? यह बात सुनने के बाद भी यह बोलते हुए गाड़ी में बैठ गईं कि 'मैंने नहीं बुलाया'. इस पूरे वाक्या के वीडियो को 'बॉलीवुड हंगामा' की ओर से ट्विटर पर जारी किया गया है. देखें वीडियो:
SHOCKING: Media MISBEHAVES With Katrina Kaif At Mumbai Airport
— Bollywood Hungama (@Bollyhungama) May 27, 2016