scorecardresearch
 

एक्स लवर्स रणबीर कपूर और कटरीना कैफ डांस रिहर्सल के लिए मिले

ब्रे‍कअप के बाद फिर साथ नजर आए रणबीर कपूर और कटरीना कैफ, फिल्म जग्गा जासूस के लिए डांस रिहर्सल करते आए नजर.

Advertisement
X

एक समय था जब रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की डेटिंग की खबरें बॉलीवुड के ऑ‍फस्क्रीन रोमांटिक कपल सं जुड़ी खबरों में सबसे टॉप पर होती थीं. दोनों का ब्रेकअप हुआ और फिर य‍ह कपल भी अपने-अपने रास्ते पर निकल पड़ा. लेकिन हाल ही में इस कपल को साथ देखा  गया है, ठहरिए अगर आप य‍ह सोच रहे हैं कि दोनों का पैचअप हो गया है तो गलत है.

दरअसल इनदिनों 'जग्गा जासूस' की शूटिंग पूरी करने में जुटे हैं. इस फिल्म के लिए वह एक डांस रिहर्सल के लिए साथ में नजर आए. बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की मुंबई में स्थित डांस एकैडमी से बाहर निकलते नजर आए.

इस साल जनवरी में एक दूसरे से अलग हुए की पिछले दिनों नोक झोंक की खबरें भी सामने आईं थी. खबरें थीं कि इस कपल के ब्रे‍कअप का अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' पर असर पड़ता नजर आ रहा है क्योंकि इस की शूटिंग के सेट पर दोनों में अनबन की खबरें सुनने में आईं थीं. हालांकि रणबीर ने इन खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा था कि उनके और कटरीना के बीच ऐसी कोई भी बात नहीं हुई है और फिल्म की शूटिंग भी अच्छी चल रही है.

Advertisement

करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रह चुके जल्द ही अगली फिल्म 'जग्गा जासूस' में नजर आएंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement