टॉलीवुड एक्टर रवि तेजा के भाई बी भरत राज की सड़क हादसे में मौत हो गई है. शनिवार की रात को उनकी कार हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर एक लॉरी से टकरा गई थी.
बी भरत राज 45 साल के थे. पुलिस घटनास्थल पर 5-6 मिनट के भीतर ही पहुंच गई थी. भरत की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. कार इतनी बुरी तरह नष्ट हुई थी कि शव को कार से बाहर निकालने में पुलिस को 45 मिनट का समय लग गया. भरत की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ओसमानिया जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया.Tollywood actor Ravi Teja’s brother B Bharath Raj died after his car hit a parked lorry in outer ring road, Hyderabad last night.
— ANI (@ANI_news)
राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एम महेश ने कहा, हमें अभी पता लगाना है कि वो नशे में थे या नहीं. लेकिन वो तेज गति में गाड़ी चला रहे थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरी ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है.
रवि तेजा की तरह भरत भी एक्टर थे और उन्होंने 'आ मुगुरू' और 'जंप जीलानी' जैसी फिल्मों में काम किया था.