scorecardresearch
 

मलयालम एक्ट्रेस की तरह 'तीन और महिलाओं का हुआ यौन उत्पीड़न'

राज्य में एक गिरोह ने मलयालम की एक लोकप्रिय अभिनेत्री के साथ हाल ही में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था. पांच लोगों ने शुक्रवार रात में यहां के एक व्यस्त इलाके में अभिनेत्री को किडनैप किया था.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो.
प्रतीकात्मक फोटो.

मलयालम फिल्मों की एक एक्ट्रेस के साथ अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद खुलासा हुआ है कि पहले भी ऐसी तीन घटनाएं हो चुकी हैं. अभिनेता-निर्देशक लाल ने कहा है कि पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनमें महिलाओं का किडनैप करके यौन उत्पीड़न किया गया. अभिनेता ने केरल पुलिस से यह किया है. .

 

अभिनेता लाल ने कहा कि पूर्व की घटनाओं को रिपोर्ट नहीं किया गया. लाल वही अभिनेता हैं जिनके घर उत्पीड़न के बाद दक्षिणी भारतीय अभिनेत्री पहुंची थी.


राज्य में एक गिरोह ने मलयालम की एक लोकप्रिय अभिनेत्री के साथ हाल ही में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था. पांच लोगों ने शुक्रवार रात में यहां के एक व्यस्त इलाके में अभिनेत्री को किडनैप किया था.

इधर, घटना के खिलाफ आयोजित एक विरोध सभा में कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे. इन्हें संबोधित करते हुए लाल ने कहा कि घटना के बाद जब अभिनेत्री उनके घर पहुंची तो उसके तुरंत बाद उन्होंने केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहरा को बताने के लिए फोन किया.

डीजीपी ने एक्टर को बताया...
उन्होंने बताया- 'हमारी बातचीत के दौरान, डीजीपी ने मुझे बताया कि हाल ही में मलयालम फिल्म जगत से जुड़े लोगों के साथ ऐसी तीन घटनाएं हुई हैं. लेकिन किसी को भी इसकी जानकारी नहीं मिली. संभवत: इसे पैसा देकर दबा दिया गया या अपमान के डर के कारण छोड़ दिया गया.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement