मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री भावना का बीती रात कथित रूप से अपहरण के बाद यौन उत्पीड़न हुआ है. भावना साउथ इंडियन फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं.
यह वारदात केरल के कोच्चि की है. पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश जारी है. पुलिस ने अपहरण और यौन कर लिया है.
Kochi, Kerala: Malayalam actor Bhavana allegedly molested after being abducted last night in Ernakulam. One held, search on for others
— ANI (@ANI_news)
वह शूटिंग के बाद घर लौट कर रहीं थी तो तीन लोगों ने जबरन उनकी कार को नेदुंबसेरी हवाई अड्डा के पास अथानी में रोककर किडनैप किया. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक भावना को 1 घंटे तक कार में घुमाते हुए मोलेस्ट किया और फिर उसे रात करीब 10:30 बजे उसके घर के करीब उसे छोड़ दिया.
पुलिस ने बताया कि ड्राइवर मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया गया है, यह एक्ट्रेस का ड्राइवर रह चुका है. वहीं मामले का मुख्य आरोपी सुनील अभी फरार है. वहीं यह जानकारी भी सामने आ रही है कि अपहरणकर्ताओं ने भावना को मोलेस्ट करते समय उसके वीडियो और फोटोज भी शूट किए.