एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी बेटियों और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ दिल्ली में भतीजे की शादी में शामिल हुईं. वेडिंग फेस्टिविटीज की तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की हैं. जिन्हें देखकर नजर आता है कि शादी के सेलिब्रेशन में सुष्मिता ने कितना एंजॉय किया. उनके कई डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो सबसे ज्यादा खास है जिसमें वे दूल्हे के साथ अपने हिट सॉन्ग ''चुनरी चुनरी'' पर डांस कर रही हैं.
वे वीडियो में दूल्हे को डांस स्टेप्स सिखा रही हैं. ब्लैक टॉप-जैकट और ब्लू जींस में वे काफी स्टाइलिश लग रही हैं. वहां मौजूद बाकी लोग जमकर हूटिंग कर रहे हैं. दूसरे वीडियो में सुष्मिता दुल्हन को ''आज की रात'' सॉन्ग पर डांस सिखा रही हैं. सुष्मिता ने कई और वीडिया सामने आए हैं जिसमें वे शादी में शामिल हुए दूसरे मेहमानों के साथ डांस कर रही हैं. वीडियो में उनकी बेटी और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
सुष्मिता की खुशी देखते ही बनती है. वे पार्टी में जमकर एंजॉय कर रही हैं. इन सभी खूबसूरत पलों को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. भतीजे की शादी में सुष्मिता सेन ने नीता लुला की ब्लैक साड़ी पहनी. इसे स्टडेड ज्वैलरी के साथ स्टाइल किया.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बता दें कि एक्ट्रेस कई सालों से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं. लेकिन वे इवेंट्स और रैंप पर अक्सर दिखती हैं. इन दिनों सुष्मिता बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं. हर पार्टी और फंक्शन में रोहमन के साथ स्पॉट की जाती हैं. रोहमन एक्ट्रेस की बेटियों के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं.