scorecardresearch
 

ब्रेकअप के बाद अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता को मिस कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ब्रेकअप के बाद भी अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता को मिस कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक भावुक स्टेटस भी शेयर किया.

Advertisement
X
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे

टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का भले ही उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता से ब्रेकअप हो गया हो, लेकिन सुशांत अभी भी इस रिश्ते से बाहर नहीं आ पाए हैं.

हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत से उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रही अंकिता से हुए ब्रेकअप के बारे में पूछा गया, तो सुशांत ने कहा, 'मैं इस बारे में इस समय में कुछ नहीं कह सकता. मुझे खुद अच्छा नहीं लगता, प्लीज समझने की कोशिश करें.' .

सुशांत के इस जवाब से साफ जाहिर है कि वह अभी भी अपनी को मिस कर रहे हैं. हाल ही में सुशांत ने अंकिता के साथ बिताए गए पलों को यादकर एक पोस्ट भी ट्विटर पर शेयर किया.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे आखिरी बार एक अवॉर्ड शो में नजर आए थे. इस अवॉर्ड शो में दोनों को हाथों में हाथ डाले अवॉर्ड समाराहे में एंट्री करते देखा गया था. लेकिन इस शो के बाद सुशांत आमतौर पर सूत्रों की मानें तो सुशांत के इवेंट्स और कई शोज पर अकेले नजर आने की वजह अंकिता संग ब्रेकअप बताया जा रहा है.

Advertisement

खबरों के मुताबिक, सुशांत ने गर्लफ्रेंड अंकिता के ओवर पोजेसि‍व बर्ताव के कारण उनसे अलग होने का फैसला लिया है. हालांकि इस जोड़ी से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, सुशांत और अंकिता आपसी सहमती से अलग हुए हैं. सुशांत जल्द क्रिकेटर एम एस धोनी पर बनने जा रही फिल्म एम एस धोनी: में धोनी के किरदार को अदा करते नजर आएंगे.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement