scorecardresearch
 

सनी लियोन करेंगी प्रिया प्रकाश को हिट कराने वाले निर्देशक संग काम

सनी लियोन जल्द मलयाली फिल्मों में डेब्यू करेंगी. खबर है कि उन्होंने प्रिया प्रकाश को अपनी फिल्म के गाने से हिट कराने वाले डायरेक्टर की मूवी साइन की है.

Advertisement
X
सनी लियोन
सनी लियोन

मलयालम फिल्मों के डायरेक्टर उमर लुलु ने अपनी फिल्म 'उरू अडार लव' के एक वायरल वीडियो से एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश को देशभर में पहचान दिला दी थी. अब खबर है कि सनी लियोन निर्देशक उमर के साथ उनकी अगली एक फिल्म में काम करेंगी. इसे सनी का मलयाली फिल्मों में डेब्यू बताया जा रहा है.

सनी की ये अनटाइल्ड फिल्म कलरफुल कॉमेडी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी ने फिल्म साइन कर ली है. हालांकि, डायरेक्टर से जब पूछा गया तो उन्होंने कोई भी कमेंट करने से इनकार कर दिया.

उमर ने प्रिया प्रकाश की फिल्म उरू अडार लव की रिलीज में हो रही देरी के बारे में कहा, "इसमें प्रोड्यूसर के साथ कुछ मसले हैं. फिल्म इम्पलोयीज फेडरेशन ने इसमें दखल लिया है, उम्मीद है, जल्द मसला सुलझ जाएगा." उमर अब सनी लियोन के साथ काम करने जा रहे हैं.

Advertisement

 बता दें कि सनी अपनी बायोपिक के कारण काफी चर्चा में हैं. इसका पहला सीजन लॉन्च किया गया है. बायोपिक में सनी लियोन एक पत्रकार अनुपम चौबे को इंटरव्यू देते नजर आती हैं.

एडल्ट फिल्मों की स्टार बनने के बारे में सनी कहती हैं कि इसके लिए "गट्स" चाहिए. कपड़े उतारने के लिए भी मजबूत इरादों की जरूरत होती है. जब इस पर इंटरव्यूर सवाल उठाते हैं तो सनी जवाब देती हैं - फिर आप क्यों नहीं ट्राई कर लेते.

Advertisement
Advertisement