scorecardresearch
 

डीजे स्नेक के गाने पर सनी देओल का फनी डांस वीडियो Viral

डीजे स्नेक के गाने पर सनी देओल के गाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
सनी देओल और करिश्मा कपूर
सनी देओल और करिश्मा कपूर

डीजे स्नेक का गाना मैजेंटा रिडिम इन दिनों खूब पॉपुलर हो रहा है. लेकिन क्या आपने कभी इमैजिन किया है कि सनी देओल यदि मैजेंटा रिडिम पर डांस करेंगे तो कैसे लगेंगे. असल में एक फनी वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सनी देओल डीजे स्नेक के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं. हालांकि हकीकत उससे थोड़ी हटकर है जो आपको स्क्रीन पर नजर आएगी.

असल में यह सनी देओल के गाने "छम्मक छल्लो जरा धीरे चलो" का वीडियो है जिसे एडिट करके बैकग्राउंड में डीजे स्नेक का गाना लगा दिया गया है. हालांकि इस गाने में सनी देओल को 90 के दशक के डांस मूव्स करते देखना काफी फनी लगता है. वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है. तकरीबन 41 सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब पॉपुलर हो रहा है.

Advertisement

सनी देओल के इस गाने का वास्तविक वीडियो भी आप नीचे देख सकते हैं जो कि साल 1996 में आई फिल्म अजय के लिए शूट किया गया था. हालांकि जिसने भी इस वीडियो को डीजे स्नेक के गाने के साथ एडिट किया है उसने सनी देओल के डांस मूव्स के साथ तकरीबन सटीक ढंग से मिला दिया है.

Advertisement
Advertisement