scorecardresearch
 

सवाल करने वालों को सोनू ने दिया सबूत, ट्वीट किया अज़ान का VIDEO

पिछले दिनों अजान कंट्रोवर्सी में फंसे सोनू निगम ने एक बार फिर खुद को सही साबित करने के लिए ट्विटर पर कुछ पोस्ट किया है. सोनू का ये सबूत क्या विवाद खत्म करने के लिए काफी होगा...

Advertisement
X
सोनू निगम
सोनू निगम

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम पिछले दिनों एक ट्वीट को लेकर विवादों के घेरे में आ गए थे. सोनू का कहना था कि उनके घर से कुछ दूरी पर मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर की आवाज से उनकी नींद खराब होती है. इस ट्वीट के बाद पूरे देश में बवाल मच गया था और एक मौलवी ने तो सोनू के खिलाफ फतवा तक जारी कर दिया था.

अब सोनू ने एक और ट्वीट करते हुए अपनी बात का सबूत देने की कोशिश की है कि उनके घर तक अज़ान की आवाज आती है. ऐसा सोनू ने इसलिए भी किया होगा क्योंकि कुछ लोगों ने सवाल खड़े किए थे कि सोनू के घर तक लाउडस्पीकर की आवाज जाती ही नहीं है. सोनू ने ट्वीट करते हुए लिखा की गुड मॉर्निंग इंडिया.

Advertisement

बता दें कि सोनू निगम ने लिखा था कि सुबह लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अज़ान से उनकी नींद खराब होती है और जब वह मुस्ल‍िम नहीं हैं तो वह इस धार्मिक कट्टरता को बर्दाश्त करें. ऐसा करना तो सरासर गुंडागर्दी है. हालांकि सोनू निगम ने अपने निशाने पर मंदिर और गुरुद्वारों में बजने वाले लाउडस्पीकर को भी लिया.

क्या सोनू ने सब पब्लिसिटी के लिए किया
सोनू निगम के घर 'नम:' से 600 मीटर की दूरी पर है नवोबिया मस्जिद. इसके ट्रस्टी गुलाम दस्तगीर पारकर ने आरोप लगाया कि सोनू पिछले छह महीने से किसी और के नाम से वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत कर रहे हैं. इसको लेकर उन्हें पुलिस का नोटिस भी मिला.
सोनू गुलाम दस्तगीर पारकर का आरोप है कि इस वक्त सोनू का काम नहीं चल रहा इसलिए वे ये सब कर रहे हैं. उनको अजान के बारे में कुछ भी कहने का कोई हक नहीं है. यहां बीते 40 साल से अजान हो रही है. फिर सोनू का घर यहां से काफी दूर है, जबकि उनसे ज्यादा करीब रहने वाले लोगों को कोई तकलीफ नहीं है.

सोनू निगम ने क्या कहा?
मस्जिद के बाहर लाउडस्पीकर मामले में सिंगर सोनू निगम ने एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया था. इसके बाद सोनू ने सिर भी मुंडावाया. बता दें कि पश्चिम बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के वाइस प्रेसीडेंट सैयद शा कादिरी ने सोनू निगम के खि‍लाफ फतवा जारी किया था और कहा था कि जो कोई भी सोनू निगम को गंजा करेगा और पुराने जूते की माला पहनाएगा उसे 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.

Advertisement

Advertisement
Advertisement