scorecardresearch
 

श्रुति हासन को शादी से पहले मां बनने में नहीं है ऐतराज

एक इंटरव्यू के दौरान श्रुति हासन ने कहा कि अगर लाइफ में कोई नया लड़का आता है तो मुझे शादी से पहले बच्चे करने में कोई दिक्क्त नहीं है.

Advertisement
X
श्रुति हासन
श्रुति हासन

काफी पहले से ऐसी अफवाह आ रही थी कि कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ब्रिटिश आर्टिस्ट माइकल कसले को डेट कर रही हैं. कुछ समय पहले माइकल ने कमल हासन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर भी डाली थी, जिसके बाद सभी फैन्स को यह यकीन हो गया था कि माइकल और श्रुति रिलेशनशिप में हैं.

हांलाकि श्रुति ने अपने रिलेशन के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है. लेकिन उन्होनें हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव लाइफ के बारे में बताया. श्रुति ने कहा, कुछ टाइम पहले मैं एक म्यूजिक डाएरेक्टर को पसंद करती थी और हम एक दूसरे के काफी क्लोज आ गए थे. लेकिन उनसे ब्रेकअप के बाद मुझे अहसास हुआ कि वो सिर्फ मेरा एक आकर्षण थे.


उसके बाद मेंने कभी बॅायफ्रेंड नहीं बनाया और ना ही मुझे इन सब के लिए वक्त मिला. मैंने अभी शादी के बारे में नहीं सोचा लेकिन जब भी मुझे सही लाइफ पार्टनर मिलेगा तो मुझे शादी से पहले बच्चे करने में कोई दिक्कत नहीं हैं. मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मीडिया या बाकी की जनता मेरे बारे में क्या सोचती है.

Advertisement

कमल हासन ने भी बच्चे होने के बाद शादी की थी
आपको बता दें कि कमल हासन से शादी से पहले ही श्रुति अपनी मां सारिका के कोख में आ चुकी थीं. सारिका के प्रेग्नेंट होने के बाद ही कमल और सारिका ने शादी की थी.


श्रुति भी Cannes 2017 में हैं मौजूद
इन दिनों श्रुति कास फिल्म फैस्टिवल 2017 अटेंड कर रही हैं और अपनी आने वाली फिल्म 'संगामित्रा' को प्रमोट करने में व्यस्त हैं.

Advertisement
Advertisement