scorecardresearch
 

सलमान खान के 'ओ ओ जाने जाना' गाने की शूटिंग टली, कटरीना कैफ हैं वजह

सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या का एक गाना एक बार फिर धूम मचाने वाला है. गाने को दो वर्जन में शूट किया जाएगा. 

Advertisement
X
कटरीना कैफ और सलमान खान
कटरीना कैफ और सलमान खान

सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का एक गाना एक बार फिर धूम मचाने वाला है. गाने को सूरज पंचोली और इसाबेल कैफ स्टारर फिल्म में फिल्माया जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, गाने को दो वर्जन में शूट किया जाएगा. पहला, सूरज पंचोली के कैरेक्टर को इंट्रोड्यूस करेगा तो दूसरे को प्रमोशनल सॉन्ग के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें सलमान खान और कटरीना कैफ परफॉर्म करेंगे.

बता दें कि सूरज पंचोली-इसाबेल कैफ स्टारर फिल्म का टाइटल 'टाइम टू डांस' रखा गया है. इसका निर्देशन रेमो डिसूजा करेंगे.

सूरज पंचोली और इसाबेल कैफ स्टारर फिल्म में इस गाने को फिल्माया जाएगा. गाने के दो वर्जन को फिल्म में इंट्रोड्यूस किया जाएगा. पहला, फिल्म में सूरज पंचोली के इंट्रोडक्शन टाइम पर तो दूसरे को प्रमोशनल सॉन्ग के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और कटरीना कैफ परफॉर्म करेंगे.

Advertisement

सलमान खान और कटरीना भारत की शूटिंग खत्म करने के बाद इस गाने को शूट करने वाले थे. अब खबर है कि कटरीना कैफ के चोटिल होने की वजह से गाने की शूटिंग को टाल दिया गया है. कटरीना के एंकल में चोट लगी है, जिसकी वजह से डॉक्टर ने उन्हें आराम करने के लिए कहा है. अब गाने की शूटिंग अगली किसी डेट पर होगी, जब कटरीना ठीक हो जाएंगी. 

View this post on Instagram

A post shared by (@beingsalmankhan) on

View this post on Instagram

A post shared by (@beingsalmankhan) on

View this post on Instagram

A post shared by (@beingsalmankhan) on

View this post on Instagram

A post shared by (@beingsalmankhan) on

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाने के लिए काफी बड़ा सेट तैयार किया जाएगा. बता दें कि प्यार किया तो डरना क्या फिल्म का ये गाना काफी हिट हुआ था. इसे मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग का खिताब भी मिला था. इस गाने में सलमान शर्टलेस नजर आए थे.

Advertisement
Advertisement